Yearly Horoscope May 11 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 11 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 11 होता है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार मूलांक 11 के स्वामी चंद्रमा हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि मूलांक 11 वालों के साल 2024 लिए कैसा रहेगा।
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार आपके लिए ये नया साल सफलता लेकर आएगा। आपकी जिंदगी में नए और पॉजिटिव बदलाव होने वाले हैं। आप टीवी-मीडिया इंडस्ट्री या फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं तो ये आपके लिए लकी साल साबित होने वाला है। यादगार सालों में से एक साल होने वाला है।
Mulank 11 Predication
ना करें इस साल कोई बड़ा काम, जानिए क्या कहते हैं मूलांक 10 वालों के सितारे
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार यदि आप बिजनेस करते है तो प्रॉफिटेबल साल होने वाला है। बिजनेस बढ़ाने के लिए सही समय है। आपकी मेहनत पर ही आपकी सफलता निर्भर करती है। पार्टनरशिप में भी कोई काम शुरू कर सकते हैं। इस साल कुछ बड़ी खरीददारी का भी योग है। जैसे, नया घर, नई गाड़ी।
इस साल रहेगा केतु का प्रभाव, जानिए क्या कहते हैं मूलांक 9 वालों के सितारे
उपमा सिंह बताती हैं कि काम के लिए या फिर फैमली वेकेशन के लिए भी यात्रा पर जा सकते है। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। बस अपनी बातों पर थोड़ा ध्यान रखें, कुछ भी बोलने से पहले दस दफा सोचें, आपकी छोटी सी कही बात भी आपके मान सम्मान को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।
शनि करेंगे बेड़ा पार, जानिए क्या कहते है मूलांक 8 वालों के सितारे
अंक 11 वाले व्यक्तित्व मुख्य रूप से अपने अंतरात्मा की आवाज से प्रभावित होते हैं। कई सहानुभूति से भरपूर अंकों के विपरीत मास्टर अंक 11 वाले अपनी जिंदगी एकांत में नहीं बिताते हैं। प्राकृतिक रूप से ही ये करिश्माई और अपने व्यक्तिगत बदलाव की वजह से अत्यधिक मजबूत होते हैं।
जानिए क्या कहते हैं मूलांक 7 वालों के सितारे, कैसा रहेगा यह साल