Yearly Horoscope May 14 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 14 मई को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार मूलांक 14 के स्वामी बुध ग्रह हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 14 मई को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 14 मई को जन्मे लोगों के लिए नया साल महत्वपूर्ण है। आप इस साल कोई शुभ कार्य संपन्न करेंगे, जैसे घर में शादी, गृह प्रवेश या कोई भी शुभ कार्य। आपके पिछले कई सालों में किए गए कामों का फल आपको इस साल मिलने की संभवाना हैं। अपने फिलहाल चल रहे कार्यों पर ध्यान दें।
Numerology
इस साल हो सकता है प्रमोशन या इंक्रीमेंट, जानिए क्या कहते हैं 13 मई को जन्मे लोगों के सितारे
न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार आने वाले साल के लिए प्रॉपर प्लानिंग करने की जरूरत है। लेकिन, इस साल आप कोई नया काम बिल्कुल शुरू ना करें। ऑफिस में भी सोच समझकर रिएक्ट करें, सीनियर्स से अनबन हो सकती है। इसलिए संभल कर चलें, पहले सोचें फिर बोलें। साथ ही अपनी सेहत को थोड़ा भी नज़रअंदाज ना करें।
लकी साबित होने वाला है यह साल, जानिए क्या कहते हैं मूलांक 11 वालों के सितारे
मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह होता है जो ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक के लोग बहुत बुद्धिमान, साहसी और कर्मशील होते हैं। हालांकि प्यार के मामले में इस मूलांक के लोग बहुत अनलकी होते हैं।
ना करें इस साल कोई बड़ा काम, जानिए क्या कहते हैं मूलांक 10 वालों के सितारे