होम / चढ़ते जाएंगे इस साल सफलता की सीढ़ी, जानिए क्या कहते हैं 20 मई को जन्मे लोगों के सितारे

चढ़ते जाएंगे इस साल सफलता की सीढ़ी, जानिए क्या कहते हैं 20 मई को जन्मे लोगों के सितारे

Sailesh Chandra • LAST UPDATED : May 20, 2024, 3:54 pm IST

Yearly Horoscope May 20 Born People: मूलांक की गणना 1 से 9 तक होती है जो जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह आपका मूलांक होगा। 20 मई को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। न्यूमरोलॉजी के अनुसार 20 मई को जन्मे लोगों के स्वामी चंद्रमा हैं। तो आइये न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह से जानते हैं कि 20 मई को जन्मे लोगों का साल 2024 कैसा रहेगा।

चढ़ते जाएंगे सफलता की सीढ़ी

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार 20 मई को जन्मे लोगों के लिए ये साल काफी व्यस्त रहने वाला है। इस साल आप जितनी मेहनत करेंगे, उतनी ही आप सफलता की सीढ़ी चढ़ते जाएंगे। बस सही दिशा में लगन के साथ काम करते रहें, हो सकता है ये साल आपके लिए भाग्योदय का वर्ष साबित हो। लेकिन सबसे जरूरी ये कि आप अपना काम पूचा करें, वो भी खुद, ना कि किसी पर टालें।

जरूर करें पेपर वर्क करते समय जांच-पड़ताल, जानिए क्या कहते हैं 18 मई को जन्मे लोगों के सितारे

कर सकते हैं नया बिजनेस शुरू

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार अगर आप कोई लीगल केस लड़ रहे हैं, या आप किसी लीगल केस में फंसे हैं तो निश्चिंत रहिए, फैसला आपके पक्ष में ही होगा। व्यापार के लिए भी ये साल बेहद शुभ है। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, पुराना बिजनेस एक्सपेंड कर सकते हैं। दोनों ही सूरतों में आपको फायदा ही होगा।

कोई भी नया काम शुरू करने से बचें, जानिए क्या कहते हैं 17 मई को जन्मे लोगों के सितारे

बन रहा विदेश यात्रा का योग

न्यूमरोलॉजिस्ट उपमा सिंह के अनुसार लोहे से जुड़े काम में हैं तो ये साल फायदा लेकर आएगा। काम के लिए विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। हालांकि ये साल सेहत के लिहाज से थोड़ा चिंता करने वाला है। सेहत से जुड़ी छोटी सी परेशानी को भी नजरअंदाज ना करें, वर्ना बड़ी हानि हो सकती है।

पॉजिटिव बदलावों के साथ सफलता भरा रहेगा ये साल, जानिए क्या कहते हैं 16 मई को जन्मे लोगों के सितारे

व्यक्तित्व और स्वभाव

न्यूमरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 2 के जातक बहुत धैर्यवान होते हैं। विपरीत परिस्थिति में भी घबराते नहीं हैं और समझदारी से फैसले लेते हैं। यह कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करते हैं और जीवन में खूब सफलता अर्जित करते हैं। इस मूलांक के जातक प्यार के मामले में भी बहुत लकी होते हैं।

बन रहा धन लाभ का योग, जानिए क्या कहते हैं 15 मई को जन्मे लोगों के सितारे

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT