होम / Indian New CEO of Twitter IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं टिवटर के नवनियुक्त CEO पराग अग्रवाल

Indian New CEO of Twitter IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट हैं टिवटर के नवनियुक्त CEO पराग अग्रवाल

Vir Singh • LAST UPDATED : November 30, 2021, 12:24 pm IST

संबंधित खबरें

इंडिया न्यूज, वाशिंगटन:

Indian New CEO of Twitter सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) Jack Dorsey की जगह बने भारतीय मूल के नए CEO Parag Agarwal मौजूदा समय में Twitter के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) हैं।

वह मुंबई से ग्रेजुएट हैं और Twitter के अलावा Yahoo, Microsoft and AT&T जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। पराग को लेकर Dorsey ने कहा, मुझे CEO के तौर पर Parag पर पूरा भरोसा है कि वह शानदार काम करेंगे और कंपनी को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, क्योंकि पिछले दस बर्ष में उनका काम शानदार रहा है।

पराग ने प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप ज्वाइन की थी कंपनी (Indian New CEO of Twitter)

एक दशक से Twitter से जुड़े पराग ने प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में Twitter ज्वाइन किया और फिर CTO बने। मौजूदा समय में बतौर CTO, Parag की तकनीकी, रणनीति, उपभोक्ता और राजस्व की देखरेख की जिम्मेदारी थी। डोर्सी ने कल ही CEO का पद छोड़ने का फैसला किया है और निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से Parag Agarwal को CEO  और बोर्ड के सदस्य के रूप में तुरंत प्रभावी नियुक्त किया है। हालांकि, पद छोड़ने के बाद भी Dorsey 2022 तक बोर्ड में अपना कार्यकाल समाप्त होने तक बने रहेंगे।

पराग की 1.52 मिलियन है अनुमानित संपत्ति (Indian New CEO of Twitter)

IIT Bombey से computer science और इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई करने वाले पराग ने इसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी पूरी की। एक रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से ट्विटर टीम के सदस्य पराग की अनुमानित संपत्ति 1.52 मिलियन है।

Jack Dorsey और Twitter का आभार जताया (Indian New CEO of Twitter)

पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, मुझमें और मेरे नेतृत्व में भरोसा जताने के लिए बोर्ड को धन्यवाद कहना चाहता हूं। जैक डॉर्सी की लगातार मेंटरशिप, सहयोग और भागीदारी के लिए मैं उनका आभारी हूं। डॉर्सी के नेतृत्व में कंपनी ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं मैं उनको आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूं। मेरे ऊपर विश्वास जताने के लिए मैं एक बार फिर डॉर्सी और ट्विटर की पूरी टीम का आभारी हंू।

जानिए Twitter को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए क्या है Parag का प्लान (Indian New CEO of Twitter)

Parag Aggarwal ने कहा, हमने हाल ही में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी रणनीति को अपडेट किया है और मेरा मानना है कि रणनीति साहसिक और सही होनी चाहिए, लेकिन हमारी महत्वपूर्ण चुनौती यह है कि हम इसके खिलाफ कैसे काम करते हैं और परिणाम देते हैं।

इसी तरह हम Twitter को सर्वश्रेष्ठ बना सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी का बोर्ड पिछले साल से डोर्सी के जाने की तैयारी कर रहा है। डोर्सी एक वित्तीय भुगतान कंपनी स्क्वायर में शीर्ष कार्यकारी भी हैं, जिसकी उन्होंने स्थापना की थी। बीते दिनों कुछ बड़े निवेशकों ने खुले तौर पर सवाल किया था कि क्या डोर्सी प्रभावी रूप से दोनों का नेतृत्व कर सकते हैं।

Twitter के शेयरों में 10 फीसदी उछाल (Indian New CEO of Twitter)

Jack Dorsey के पद छोड़ने की जानकारी सार्वजनिक होने के शुरूआत में Twitter के शेयर में 10 फीसदी तक उछाल आया। वहीं जानकारी के मुताबिक उनके पद छोड़ने की घोषणा के बाद सुबह के कारोबार में Twitter के शेयर पांच फीसदी बढ़कर 49.47 डॉलर पद दर्ज किए गए।

हर रोज 200 मिलियन लोग करते हैं ट्विटर का उपयोग (Indian New CEO of Twitter)

मौजूदा समय में Twitter सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म में से एक है। ट्विटर में राजनेताओं और मशहूर हस्तियों जैसे हाई-प्रोफाइल उपयोगकर्ता हैं, तो वहीं यह पत्रकारों के बीच भी लोकप्रिय है। हालांकि उपयोगकर्ता के आधार पर Twitter Facebook और U-tube जैसे पुराने प्रतिद्वंद्वियों और टिकटॉक जैसे नए प्लेटफार्म से बहुत पीछे है, लेकिन फिर भी प्रतिदिन 200 मिलियन से अधिक लोग Twitter के सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।

(Indian New CEO of Twitter)

Read More : Parag Agarwal Became New CEO of Twitter पराग अग्रवाल Twitter के नए CEO होंगे

Read More : BCCI Promotes Halal Trending on Twitter भारतीय खिलाड़ियों का डाइट चार्ट वायरल

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT