होम / Russia-Ukraine War 44th Day : यूएनएचआरसी से निलंबित होने के बाद रूस ने कहा यूक्रेन में जल्द खत्म होगा विशेष सैन्य अभियान

Russia-Ukraine War 44th Day : यूएनएचआरसी से निलंबित होने के बाद रूस ने कहा यूक्रेन में जल्द खत्म होगा विशेष सैन्य अभियान

Harpreet Singh • LAST UPDATED : April 8, 2022, 7:22 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Russia-Ukraine War 44th Day : जैसा की आपको पता ही है कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को शुरू हुए 44 दिन हो गए हैं। रूस की सेना ने यूक्रेन के शहरों में काफी तबाही मचाई है। वहीं अब रूस के सैनिक अब जल्द ही अपने वतन लौट सकते हैं। के्रमलिन ने शुक्रवार को कहा कि यूके्रन में उसका विशेष सैन्य अभियान निकट भविष्य में खत्म हो सकता है क्योंकि यूक्रेन पर हमले के उद्देश्य पूरे होने वाले हैं।

बता दें कि तमाम प्रतिबंधों बावजूद भी रूस ने यूक्रेन पर हमला बंद नहीं किया है। सिलसिलेवार यूक्रेन के शहरों में रूसी सेना द्वारा की गई तबाही के मंजर अब दुनिया के सामने आने लगे हैं। Russia-Ukraine War 44th Day

बूचा समेत कई शहरों में नरसंहार की तस्वीरों से पूरी दुनिया स्तब्ध है। शुक्रवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन में रूस का विशेष सैन्य अभियान निकट भविष्य में खत्म हो सकता है और रूसी सैनिक वापस बुलाए जा सकते हैं, क्योंकि यूक्रेन में उसके उद्देश्य पूरे हो रहे हैं।

निलंबन मामले पर रूस ने दी प्रतिक्रिया Russia-Ukraine War 44th Day

दिमित्री पेसकोव ने आगे कहा कि मास्को उन देशों पर दबाव को समझता है जिन्होंने वठऌफउ से रूस के निलंबन के पक्ष में मतदान न करके संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की कोशिश की थी। रूस की यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पूर्वी यूरोपीय राष्ट्र में मानव अधिकारों के घोर और व्यवस्थित उल्लंघन और हनन की रिपोर्ट पर वठऌफउ से रूस को निलंबित करने के एक दिन बाद आई है।

रेलवे स्टेशन पर हमले को बताया यूक्रेन का प्रोपेगेंडा Russia-Ukraine War 44th Day

एक सूचना के अनुसार आरोप था कि पूर्वी यूक्रेन के क्रामटोर्स्क रेलवे स्टेशन पर रूस के दो राकेटों के हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए।

रिपोर्ट के अनुसार, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच निवासियों को निकालने के लिए स्टेशन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस पर रूस ने कहा है कि वह इस हमले के लिए जिम्मेदार नहीं है। रूस ने इसे यूक्रेन द्वारा फैलाया जा रहा प्रोपेगेंडा करार दिया। Russia-Ukraine War 44th Day

Read More : Lashkar-E-Taiba Founder Hafiz Saeed : मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को 31 साल सजा, 3.4 लाख का जुमार्ना

Read More :  Corona Vaccine Booster Dose : अनिवार्य नहीं ऐच्छिक होगी कोरोना की बूस्टर डोज, 10 अप्रैल से निजी केंद्रों पर होगी उपलब्ध

Read More :  Story Of Sher Singh Raana : शेर सिंह राणा की बायोपिक करेंगे विद्युत जामवाल

Read Also : Allu Arjun Birthday पुष्पा स्टार बेहद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं, 100 करोड़ के आलीशान बंगले के हैं मालिक

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Breast Cancer Stage: ब्रेस्ट कैंसर में क्या हटा दिया जाता है ब्रेस्ट? जानिए किस स्टेज में होता है सबसे घातक
Rahul Gandhi Visit to Manipur: विपक्षी नेता बनते ही राहुल गांधी का बड़ा फैसला, मणिपुर का आज करेंगे दौरा
Muharram: आज से शुरू हो रहा मुहर्रम का महीना, क्यों इस दिन गम मनाते हैं मुसलमान?
T20 वर्ल्ड जीत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करेंगे Kuldeep Yadav? दिग्गज स्पिनर ने तोड़ी चुप्पी
Mihir Shah Hit and Run Case: कौन है मुंबई सड़क हादसे का आरोपी मिहिर शाह? राजनीति से गहरा कनेक्शन कर देगा दंग 
विज्ञान और लाॅजिक से परे हैं आंध्र प्रदेश का ये मंदिर, जानें क्या है इस जगह का अजीबोगरीब रहस्य
Rinku Singh: रिंकू सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली शानदार पारी, विराट और रोहित को भी छोड़ दिया पीछे
ADVERTISEMENT