इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Russia Ukraine War Tenth Day Update यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस ने आज जंग के दसवें दिन यूक्रेन के दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में संघर्षविराम (Ceasefire) का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद इन शहरों में फंसे लोग बिना किसी भय के यहां सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।
Russia Ukraine War Tenth Day Update
भारतीय समयानुसार आज सुबह साढ़े 11 बजे रूस की तरफ से संघर्षविराम की घोषणा की गई। इसके अनुसार जब तक मारियुपोल और वोल्नोवाखा में फंसे लोग यहां से निकाल नहीं लिए जाते हैं तब तक रूस की ओर से कोई बमबारी अथवा गोलीबारी नहीं की जाएगी। तास एजेंसियों और आरआईए नोवोस्ती ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी।
रूस के राजदूत ने कहा है कि उनकी सेनाएं युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय छात्रों के अलावा अन्य देशों के नागरिकों को निकालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा, जब तक अन्य देशों के सभी लोग सेफ यूक्रेन से निकल नहीं जाते तब तक रूस की ओर से कोई हमला नहीं होगा। रूसी राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को यह जानकारी दी है।
गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच विवाद अभी थमा नहीं है। रूस लगातार हर रोज यूक्रेन के शहरों पर धमाके, गोलीबारी व अन्य हमलों को अंजाम दे रहा है। इस बीच सीजफायर (Ceasefire) से राहत है। मासूम लोग बगैर किसी दहशत से युद्धग्रस्त देश से निकल सकेंगे। भारतीयों को लेकर यूक्रेन से एक स्पेशल फ्लाइट आज दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। यहां एक छात्रा ने बताया कि हमारे लिए वहां रहना असंभव था, हम केंद्र सरकार का आभार जताते हैं कि वे हमें वहां से निकालकर यहां वतन वापस लाए। आज वापस आकर हम बहुत प्रसन्न हैं।
Also Read : Ukraine Russia War Tenth day Updates : देश छोड़ने की रिपोर्टें झूठी, में राजधानी कीव में हूं : जेलेंस्की
Also Read : Russia Ukraine War Live Updates : रूस के हमले के बाद यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में लगी आग
Connect With Us : Twitter | Facebook