<
Categories: Education

MHT CET 2026: महाराष्ट्र सीईटी में बड़ा बदलाव, अब बिना आधार, APAAR का होगा रजिस्ट्रेशन, आज से प्रोसेस शुरू

MHT CET 2026 Registration: महाराष्ट्र के छात्रों के लिए राहत की खबर है. अब उम्मीदवार आज से आधार और APAAR सत्यापन के बिना भी MHT CET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.

MHT CET 2026 Registration: महाराष्ट्र के लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने फैसला लिया है कि अब उम्मीदवार बिना आधार और APAAR ऑथेंटिकेशन के भी MHT CET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. यह सुविधा 13 फरवरी, 2026 से उपलब्ध होगी. जिन छात्रों को तकनीकी या अन्य वास्तविक कारणों से ऑथेंटिकेशन में परेशानी हो रही थी, उनके लिए यह निर्णय काफी मददगार साबित होगा.

उम्मीदवार जो भी MHT CET 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cetcell.mahacet.org/ के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.

क्यों लिया गया यह फैसला?

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, कई छात्रों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान आधार और APAAR सत्यापन में तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. इन समस्याओं को देखते हुए परीक्षा प्राधिकरण ने यह विशेष अनुमति दी है. हालांकि, जो उम्मीदवार आधार और APAAR ऑथेंटिकेशन आसानी से पूरा कर सकते हैं, उन्हें पहले से निर्धारित प्रक्रिया का ही पालन करना होगा. यानी यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों के लिए है जो वास्तविक समस्या का सामना कर रहे हैं.

MHT CET 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

अगर आप MHT CET 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

MHT CET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए MHT CET 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें.
लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म पूरा करें.
निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

MHT CET 2026: महत्वपूर्ण तारीखें और एग्जाम शेड्यूल

MHT CET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 फरवरी, 2026 है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें.

पहला अटेम्प्ट परीक्षा: 11 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026
दूसरा अटेम्प्ट परीक्षा: 10 मई से 17 मई, 2026

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:

पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

MHT CET 2026 के रजिस्ट्रेशन नियमों में यह बदलाव छात्रों के हित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम है. इससे उन उम्मीदवारों को राहत मिलेगी जो तकनीकी समस्याओं के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट चेक करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मचा; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:17:32 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST