Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: फेमस टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी इन दिनों बेहद दिलचस्प नजर आ रही है. 8 साल की लीप के बाद कहानी में बड़ा बदलाव आया है आज अभिरा और अरमान का आमना-सामना होने वाला हैं, लेकिन उससे पहले फोन पर ही अरमान ने उसे सुना दिया है.
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अपकमिंग ट्विस्ट 13 फरवरी 2026
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twist 13 Feb 2026: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है. शो के धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने सीरियल में 8 साल का लीप दिखाया है, जिसके बाद शो की कहानी काफी ज्यादा बदल गई है, जिसकी वजह से दर्शकों को कुछ नया देखने को मिल रहा है. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी का फोकस इस समय अभिरा और अरमान से ज्यादा माइरा और मुक्ति पर है. फेमस टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब तक आने देखा कि अभिरा अरमान की गाड़ी को रिंकू की विदाई में लगा देती है और यह देखकर अरमान गुससे से भड़क जाता. वही मायरा अरमान को शांत करने की कोशिश करती है
वहीं अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आज के आने वाले एपिसोग में आप देखने की किसी के भी कहने पर अरमान का गुस्सा शांत नहीं होता है. वहीं काजल विद्या से कहती है कि अब अरमान बदल गया. लेकिन फिर भी विद्या अरमान की साइड लेते हुए कहती है कि इस प्यार ने ही अरमान को बदला है फिर कृष आगे आकर अरमान से मीटिंग कैंसिल करता है और इसे सुनती है अरमान ओर भी ज्यादा भड़क जाता है. वहीं मायरा अरमान के गुस्से को शांत करने के लिए गैराज के मालिक यानी अभिरा को फोन करती है, लेकिन अभिरा की जगह मुक्ति फोन उठा लेती है. मायरा मुक्ति को सुनाना शुरू करती है, वही मुक्ति भी उसे जवाब देने से पीछे नहीं हटती है, बहस इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे के परिवार पर पहुंच जाते हैं. मुक्ति अपनी मां के खिलाफ सुनकर मायरा को सुनाती है, लेकिन बीच में अरमान और अभिरा आकर दोनों से फोन फोन छीन लेते हैं. इस दौरान अभिरा मुक्ति को समझाती है और दोनों काफी इमोशनल बातें करने लगते हैं. मुक्ति अभिरा से सवाल करती है कि उसका बचपन उसे याद क्यों नहीं है. तब अभिरा उसे आठ साल पहले हुए हादसे को याद करती है, जिसके बारे में मुक्ति को कुछ भी याद नहीं होता है.
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आप देखेंगे कि अभिरा याद करने की कोशिश करेगी कि उसकी एंबुलेंस का एक्सीडेंट कैसे होता है और दो हफ्ते तक कोमा में कैसे रहती है. उस दौरान वानी भी सदमे में होती है, लेकिन होश आते ही वो अरमान और मायरा से मिलने पहुंच जाती है. लेकिन यहां पर विद्या घटिया चाल चलने वाली है. विद्या अभिरा के हाथ में मायरा की कस्टडी के पेपर्स पकड़ाने वाली और बतातने वाली है है कि ये अरमान ने दिए हैं. विद्या अभिरा कहती है कि मायरा भी उसके साथ नहीं रहना चाहती. अभिरा अरमान से मिलने की कोशिश करती है, लेकिन विद्या ऐसा नहीं होने देगी. इस दौरान अभिरा बुरी तरह घायल हो जाती है और फिर अस्पताल वापिस आ जाती है.
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आगे दिखाया जाएगा कि अस्पताल आकर अभिरा को पता लगने वाली है कि वाणी की हालत भी काफी ज्यादा सीरियस है और वह कई दिनों से सो नहीं पा रही. सदमे में अभिरा डॉक्टर को वाणी का नाम मुक्ति बताती है. इस दौरान उसे सिर्फ विद्या की कही बातें ही सुनाई देती है, वहीं अस्पताल में भी कस्टडी पेपर्स को देख देखकर रो रोती है. आठ साल पूरानी बाते याद करके अभिरा खूब रोती है.
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…
Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…
Noida Bouncer Murder Case: कई दिनों तक लापता रहने के बाद, उनके परिवार ने 26…
UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…