<
Categories: Education

Bihar Board 10th Topper List 2026 Released: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट जारी, सबरीत, पुष्पांजलि ने किया टॉप

Bihar Board BSEB 10th Topper List 2026 Released: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट जारी हो गई है. छात्र जो भी इस परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे नीचे विस्तार से टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं.

Bihar Board 10th Topper List 2026 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज मैट्रिक रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है. इसका लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ और अब वे अपना रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं. इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में पहले स्थान पर सबरीत परवीन (Sabreet Praveen) और पुष्पांजलि कुमार (Pushpanjali Kumar) ने टॉप किया है.

वहीं बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में नाहित सुल्ताना (Nahit Sultana) ने 498 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि अनुपा कुमारी (Anupa Kumari) और ओमकार कुमार तीसरे (Omkar Kumar) नंबर पर रहे हैं. बिहार बोर्ड ने इस साल भी रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट, पास प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं.

टॉपर्स को मिलेगा खास सम्मान

हर साल की तरह इस बार भी राज्य में टॉप करने वाले छात्रों को बिहार सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा. टॉपर्स की घोषणा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा की गई. मेधावी छात्रों को “मेधा दिवस” के अवसर पर पुरस्कार दिया जाता है, जो हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है.

पुरस्कार राशि इस प्रकार है:

प्रथम स्थान: 2 लाख
द्वितीय स्थान: 1.5 लाख
तृतीय स्थान: 1 लाख

यह पहल छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाती है.

टॉप 10 में कितने छात्रों की जगह?

पिछले साल की तरह इस बार भी टॉपर्स लिस्ट में बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की संभावना है. वर्ष 2025 में टॉप-10 सूची में कुल 123 छात्रों ने जगह बनाई थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस साल भी 100 से अधिक छात्र टॉप 10 में शामिल हो सकते हैं.

पिछले साल के टॉपर्स पर एक नजर

2025 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया था:

पहला स्थान (97.80%)

साक्षी कुमारी (489 अंक)
अंशु कुमारी (489 अंक)
रंजन वर्मा (489 अंक)

दूसरा स्थान (97.60%)

पुनीत कुमार सिंह (488 अंक)
सचिन कुमार राम (488 अंक)
प्रियांशु राज (488 अंक)

तीसरा स्थान (97.40%)

मोहित कुमार
सूरज कुमार पांडे
खुशी कुमारी
प्रियांशु रंजन
रोहित कुमार

BSEB Matric Topper List 2026 ऐसे करें चेक

BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या matricbiharboard.com पर जाएं.
“BSEB Matric Topper List 2026” चेक करें और लिंक पर क्लिक करें.
एक PDF फाइल खुलेगी.
चेक करें और इसे भविष्य के लिए सेव करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Chris Gayle का 13 साल पुराना महारिकॉर्ड ध्वस्त! 20 साल के इस बल्लेबाज ने टी20 में ठोके नाबाद 188 रन, रच दिया इतिहास

Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…

Last Updated: October 3, 2026 12:48:57 IST

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST