<
Categories: Education

Bihar Board 10th Result 2026 DECLARED: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट हुआ जारी, ये है चेक करने का Direct Link

BESB Bihar Board 10th Result 2026 DECLARED: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस लिंक biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar Board 10th Result 2026 DECLARED: बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर के अनुसार रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1:15 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई. इस दौरान शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे. उम्मीदवार जो कोई भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक http://biharboardonline.bihar.gov.in/ के माध्यम से भी बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल BSEB मैट्रिक परीक्षा फरवरी में राज्यभर के 1,699 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें करीब 15.12 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया. कुल परीक्षार्थियों की संख्या 15,12,687 रही, जिनमें 7,85,722 लड़कियां और 7,26,961 लड़के शामिल थे. पटना जिले में ही 71,022 छात्रों के लिए लगभग 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलीं और इन्हें दो पालियों में आयोजित किया गया.

BSEB Matric Result 2026 इन वेबसाइटों के जरिए करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने अंक ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. इसके लिए बोर्ड ने कई आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध कराई हैं:

matricbiharboard.com
results.biharboardonline.org
secondary.biharboardonline.com

Bihar Board 10th Result 2026 ऐसे करें चेक

BSEB की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं।
होमपेज पर “BSEB Matric Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

BSEB मार्कशीट में क्या-क्या होगा शामिल

BSEB 10वीं की मार्कशीट में छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी, जैसे:

छात्र का नाम
रोल नंबर
विषयवार अंक
कुल अंक
इंटरनल/प्रैक्टिकल मार्क्स
डिवीजन
प्रतिशत या ग्रेड
पास या फेल का स्टेटस

रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें. केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना रिजल्ट चेक करें और किसी भी फर्जी लिंक से बचें. यह रिजल्ट छात्रों के करियर का अहम पड़ाव है, इसलिए आगे की पढ़ाई या स्ट्रीम का चयन सोच-समझकर करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST