<
Categories: Education

Bihar DElEd CET 2026: बिहार डीएलएड का नहीं भरा है फॉर्म, तो आज ही कर लें ये काम, कहीं हाथ से चला न जाए मौका

Bihar DElEd CET 2026 Registration: बिहार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है. जो भी तक अप्लाई नहीं किए हैं, वे फटाफट इस लिंक dledsecondary.biharboardonline.com के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

Bihar DElEd CET 2026 Registration: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से Bihar DElEd CET 2026 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है. जो उम्मीदवार डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कोर्स में दाख़िला लेना चाहते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किए हैं. तो बिना देर किए तुरंत अप्लाई कर दें. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 24 जनवरी 2026 है. इच्छुक उम्मीदवार BSEB DElEd की आधिकारिक वेबसाइट dledsecondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

D.El.Ed कोर्स क्या है और क्यों है अहम?

D.El.Ed. कोर्स उन छात्रों के लिए है जो भविष्य में प्राइमरी टीचर बनना चाहते हैं. यह कोर्स शिक्षण के बेसिक सिद्धांतों, बाल विकास और कक्षा प्रबंधन की समझ देता है. बिहार में सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए यह एक अहम योग्यता मानी जाती है.

Bihar DElEd CET 2026 के लिए योग्यता मानदंड

BSEB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिन उम्मीदवारों ने हायर सेकेंडरी (+2) या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हैं, वे D.El.Ed. कोर्स के लिए योग्य हैं.
SC/ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी.
उर्दू विषय के उम्मीदवार जिन्होंने मौलवी परीक्षा 50% अंकों के साथ पास की है, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

जो छात्र 2026 में +2 की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे भी आवेदन के योग्य हैं, हालांकि अंतिम एडमिशन पास होने के बाद ही मिलेगा.

Bihar DElEd CET 2026 Registration करने के लिए Direct Link

Bihar DElEd CET 2026: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Bihar DElEd की आधिकारिक वेबसाइट dledsecondary.biharboardonline.com पर जाएं.
होमपेज पर दिख रहे Bihar DElEd CET 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
नया पेज खुलने पर आवश्यक रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें.
सबमिट करते ही रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा.
अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
भविष्य के लिए उसकी एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें.

आवेदन शुल्क कितना है?

General / EWS / OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 960 रुपये
SC / ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 760 रुपये

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

जो अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. आख़िरी तारीख का इंतज़ार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. परीक्षा, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट्स के लिए केवल BSEB DElEd की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST