Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को लोग टीवीएस की रोनिन से जोड़ते हैं. हालांकि, ज्यादातर मामलों में रोनिन हंटर का मुकाबला नहीं कर पाती है. आइए जानते हैं आपके लिए दोनों में से कौन सी बाइक ज्यादा सटीक और रहने वाली है.
Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: रॉयल एनफील्ड ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम बनाया है, जिसे नकारा नहीं जा सकता है. रॉयल एनफील्ड की बुलेट क्लासिक ही नहीं, बल्कि लगभग सभी बाइकों की अच्छी बिक्री है. जीएसटी हटाए जाने के बाद से इन बाइकों की बिक्री को एक अलग रफ्तार मिली है. कुछ लोग बुलेट क्लासिक न लेकर हंटर को चुनते हैं. हंटर 350 भी एक अच्छी और दमदार बाइक है.
Royal Enfield Hunter 350 vs TVS Ronin: रॉयल एनफील्ड हंटर 350 को लोग टीवीएस की रोनिन से जोड़ते हैं. हालांकि, ज्यादातर मामलों में रोनिन हंटर का मुकाबला नहीं कर पाती है. आइए जानते हैं आपके लिए दोनों में से कौन सी बाइक ज्यादा सटीक और रहने वाली है.
अगर आप एक बाइक लवर हैं और लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं तो आपके लिए रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 ज्यादा किफायती रहने वाली है. वहीं, अगर आप शहर के ट्रैफिक से परेशान होकर ऑफिस आने-जाने के लिए कोई बाइक लेना चाहते हैं, जिसका वजन हल्का हो और हैंडलिंग अच्छी तो ऐसे में टीवीए रोनिन आपके लए सटीक रहेगी. रोनिन 225 सीसी के इंजन के साथ आती है, इसलिए यह आपको एक 40 से 42 की एक अच्छी माइलेज भी देती है. वहीं, हंटर में आपको 35-36 का ही माइलेज मिलता है.
अपने दमदार लुक और प्रदर्शन के साथ-साथ फीचर्स के मामले में भी हंटर टीवीएस रोनिन से कम नहीं है. हंटर में एलईडी हेडलाइट, यूएसबी-सी पोर्ट के साथ-साथ आपको ड्यूअल चैनल एबीएस का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. इसके साथ ही आपको इसमें फ्रंट और रियर सस्पेंशन भी अच्छा मिलता है. ड्राइविंग में भी यह बाइक काफी स्मूथ है.
टीवीएस रोनिन में भी आज की जनरेशन वाली आधुनिक तकनीक और फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अन्य बाइकों से अलग बनाते हैं. 160 किलोग्राम वजन के साथ आने वाली इस बाइक में फॉर्क्स, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ ही साथ 4-स्ट्रोक वाला सिंगल सिलेंडर इंजन देखने को मिलता है. रोनिन की शुरूआती कीमत 1.26 लाख से शुरू होकर 1.60 लाख तक जाती है. वहीं, हंटर आपको 1, 60,000 की कीमत में देखने को मिलती है.
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…