<
Categories: Education

Assam HS Result 2026 Date: असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट resultsassam.nic.in पर जल्द, ऐसे यहां से करें चेक

Assam HS Result 2026 Date: असम बोर्ड कक्षा 12वीं (HS) का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है. परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र सीधे इस लिंक ahsec.assam.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Assam HS Result 2026 Date: असम के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. Assam Higher Secondary Education Council (AHSEC) जल्द ही कक्षा 12वीं (HS) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित करने वाला है. बोर्ड से जुड़े अधिकारियों के अनुसार Assam HS Result 2026 अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है और इसकी संभावित तारीख 30 अप्रैल मानी जा रही है.

पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो 2025 में भी रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था. ऐसे में इस साल भी उसी समय के आसपास परिणाम आने की पूरी संभावना है. छात्र अपने रिजल्ट को ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in और अन्य आधिकारिक पोर्टल्स के माध्यम से चेक कर सकेंगे.

पिछले साल का प्रदर्शन कैसा रहा था

वर्ष 2025 के रिजल्ट में साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 84.88% रहा था, जबकि कॉमर्स में 82.18% और आर्ट्स में 81.03% छात्रों ने सफलता हासिल की थी. वहीं, वोकेशनल स्टडीज़ में सबसे ज्यादा 86.67% पास प्रतिशत दर्ज किया गया था. इस बार भी छात्रों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.

ऐसे करें Assam HS Result 2026 चेक

Assam Board की ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “Assam HS Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर ले लें.

UPOLOBDHA ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट

इस साल छात्रों को एक और सुविधा दी गई है. वे UPOLOBDHA मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यह ऐप खासतौर पर असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को तेज और आसान एक्सेस मिल सके.

ऐप के जरिए रिजल्ट देखने का तरीका

सबसे पहले Google Play Store से UPOLOBDHA ऐप डाउनलोड करें.
ऐप को ओपन करके जरूरी परमिशन दें.
“HS Result 2026” सेक्शन में जाएं.
अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर (बिना वर्ष के) दर्ज करें.
Submit करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

क्यों है यह ऐप खास

रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक देखने को मिलता है, जिससे कई बार साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में यह ऐप छात्रों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है. इसके अलावा, यह ऐप केवल रिजल्ट ही नहीं बल्कि कम्पार्टमेंट परीक्षा, मूल्यांकन प्रक्रिया और अन्य जरूरी अपडेट भी प्रदान करता है.

रिजल्ट चेक करने से पहले अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें. साथ ही केवल आधिकारिक वेबसाइट्स और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स पर ही भरोसा करें. किसी भी अफवाह या अनऑफिशियल लिंक से बचें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar
Tags: board result

Recent Posts

अभिषेक की आंधी में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने छह विकेट से जीता मुकाबला, सीरीज पर भी कब्जा

India vs New Zealand 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह…

Last Updated: October 27, 2026 15:55:00 IST

Abhishek Sharma century: शतक जड़ने के बाद क्रीज पर बैठकर जपा ‘ओम नमः शिवाय’, 35 गेंदों में अभिषेक शर्मा का दिखा रुद्र अवतार

Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35…

Last Updated: October 27, 2026 15:56:22 IST

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST