<
Categories: देश

Women Reservation Bill: आधी रात को नारी शक्ति को तोहफा; महिला आरक्षण कानून लागू; जानें क्या बदलेगा

Women Reservation Bill:  महिला आरक्षण अधिनियम 2023 (The Women Reservation Act 2023) में विधायिकाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है.

Women Reservation Bill:  देश की संसद और सांसदों ने इतिहास रच दिया. देश की संसद में गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) की देर रात तक लंबी बहस चली. सत्ता और विपक्ष के बीच कई बार जमकर हंगामा हुआ. खासतौर से  महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर तो कई बार सांसदों में भिड़ंत देखने को मिली. इसके बाद सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही आधी रात को महिला आरक्षण कानून 2023 देश भर में लागू हो गया.  सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अधिनियम की धारा 1(2) के तहत गुरुवार (16 अप्रैल 2026) से इसके सभी प्रावधान लागू होंगे. इसका मतलब यह कानून प्रभावी हो गया है.  

इसके साथ ही केंद्रीय कानून मंत्रालय ने भी गुरुवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 को प्रभावी बनाने की घोषणा कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षण बिला पर शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) शाम 4 बजे वोटिंग होनी है. वहीं, संसद के विशेष सत्र में  जिन तीन विधेयकों पर चर्चा हो रही है, उन्हें सरकार द्वारा इसलिए लाया गया है ताकि 2029 में महिला आरक्षण लागू किया जा सके.

रचा गया आधी रात को इतिहास

नारी शक्ति अभिनंदन अधिनियम पर 16 अप्रैल को जमकर बहस हुई. गुरुवार को सुबह लोकसभा में 3 दिन के विशेष सत्र की शुरुआत हुई. इस कड़ी में  पहले ही दिन लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए गए. महिला आरक्षण अधिनियम 2023 (The Women Reservation Act 2023) सर्वाधिक चर्चा में रहा. यही वजह रही कि सबसे ज्यादा चर्चा महिला आरक्षण बिल पर हुई. बताया जा रहा है कि देर रात यानी कहें आधी रात को करीब डेढ़ बजे तक इस पर चर्चा चली. संसद का विशेष सत्र शुक्रवार को भी जारी रहेगा और बिल पर लंबी चर्चा होनी है, जिसके बाद शाम 4 बजे इस पर वोटिंग होगी.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम क्या है?

सितंबर, 2023 में संसद द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण अधिनियम) लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है. महिला आरक्षण परिसीमन (delimitation) के बाद लागू किया जाएगा. दरअसल, विशेषज्ञ भी मानते हैं कि वर्ष 2027 की जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन के पूरा होने तक लागू नहीं हो सकता था. ऐसे में इसे 2029 में लागू किए जाने की योजना है.  

कांग्रेस ने क्या जताई हैरत

उधर, संसद में जारी विशेष सत्र के बीच देश में महिला आरक्षण अधिनियम 2023 (The Women Reservation Act 2023), जिसमें विधायिकाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है को लागू कर दिया गया है. कानून मंत्रालय की ओर से इस संबंध में गुरुवार को सरकारी नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया तो कांग्रेस ने प्रतिक्रिया में इस नोटिफिकेशन को विचित्र करार दिया है. कांग्रेस का कहना है कि जिस अधिनियम पर बहस चल रही है उसे कैसे लागू कर दिया गया.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST