Bihar Board 10th Topper 2026 LIVE:बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर दिया गया हैं.इस साल BSEB मैट्रिक परीक्षा में 1235743 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. रिजल्ट को वेबसाईट https://result.biharboardonline.org या https://matricbiharboard.com पर देख सकते हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव अपडेट
Bihar Board Result 2026 LIVE Updates: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा कर दिया गया हैं.इस साल, 2 लड़कियों ने क्लास 10 बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है. टॉपर्स का पास परसेंटेज 98.4% है.इस साल छात्राओं ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. जिन दो लड़कियों ने टॉप किया है उनका नाम पुष्पांजलि कुमारी और सवरीन परवीन है. इस साल BSEB मैट्रिक परीक्षा में 1235743 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. रिजल्ट को वेबसाईट https://result.biharboardonline.org या https://matricbiharboard.com पर देख सकते हैं.पल-पल की अपडेट के लिए देखते रहें इंडिया न्यूज
बिहार बोर्ड मैट्रिक में देखिए विभिन्न कैटेगरी में कितने स्टूडेंट्स हैं.
1. प्रथम श्रेणी (First Division)
2. द्वितीय श्रेणी (Second Division)
3. तृतीय श्रेणी (Third Division)
| रैंक | नाम | अंक |
|---|---|---|
| 1 | पुष्पांजलि कुमारी | 492 |
| 1 | सबरीन प्रवीन | 492 |
| 2 | नाहिद सुल्ताना | 489 |
| 3 | अनुपा कुमारी | 488 |
| 3 | ओम कुमार | 488 |
| 4 | ज्योति कुमारी | 487 |
| 4 | अनुभव कुमार | 487 |
| 4 | अंश राज | 487 |
| 5 | प्रेरणा कुमारी | 486 |
| 5 | नसरीन परवीन | 486 |
| 5 | अभ्निश कुमार | 486 |
| 5 | विकास कुमार गुप्ता | 486 |
| 5 | रूपेश कुमार | 486 |
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा हो गई है. टॉप 10 में 139 स्टूडेंट्स हैं, जिसमें से 57 छात्राएं हैं. पहले 5 स्थान पर 13 परीक्षार्थी और रैंक 06 में 10 में 126 परीक्षार्थी हैं.
Bihar 10th Result 2026 Date LIVE: बिहार बोर्ड की दोनों रिजल्ट वेबसाइट result.biharboardonline.org और matricbiharboard.com क्रैश हैं. इस बार डिजिलॉकर पर भी परीक्षा परिणाम अपलोड नहीं किए गए हैं.
इस साल बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की द्वितीय श्रेणी में 4 लाख 75 हजार 511 और तृतीय में 3 लाख 3 हजार 103 स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 ऑनलाइन चेक करने के लिए आपको नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, छात्र निम्नलिखित वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे:
1. biharboardonline.bihar.gov.in
2. results.biharboardonline.com
3. secondary.biharboardonline.com
4. result.biharboardonline.org
5. matricbiharboard.com
Bihar 10th Result 2026 Date LIVE: इस साल BSEB मैट्रिक परीक्षा में 1235743 स्टूडेंट्स पास हुए हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल छात्राओं ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है.
इस साल, 2 लड़कियों ने क्लास 10 बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है. टॉपर्स का पास परसेंटेज 98.4% है.
राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार मार्च में क्लास 10, 12 के रिज़ल्ट घोषित करने वाला पहला राज्य है.
कुल 15,12,687 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया, जिसमें से 7,85,726 लड़कियां और 726961 लड़के थे.
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 लाइव: क्लास 10 के रिजल्ट की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में शुरू होगी.
अगर कोई स्टूडेंट एक या दो सब्जेक्ट में सिर्फ 2-4 मार्क्स से फेल हो जाता है, तो बिहार बोर्ड उन्हें पास होने के लिए ग्रेस मार्क्स दे सकता है. यह नियम उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद है जो 33% के पासिंग मार्क के आस-पास आते हैं. बिहार बोर्ड की ग्रेस मार्क्स पॉलिसी उन्हें अपना पूरा साल बर्बाद होने से बचाती है.
बिहार बोर्ड में स्टूडेंट्स को फेल होने से बचाने के लिए एक तय ‘ग्रेस मार्क्स पॉलिसी’ है. अगर कोई छात्र किसी एक अनिवार्य विषय में अधिकतम 8% या दो विषयों में 4-4% अंकों से फेल हो रहा हो तो उसे बोर्ड की तरफ से ग्रेस अंक देकर पास कर दिया जाता है.
पिछले कुछ सालों के आंकड़े एनालाइज करें तो प्रथम और द्वितीय श्रेणी से पास होने वाले छात्रों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, जबकि थर्ड डिवीजन से पास होने वाले छात्रों का ग्राफ लगातार नीचे गिरा है, जो बेहतर शिक्षा स्तर दर्शाता है.
अगर आपकी मार्कशीट पर विषयों के सामने कुछ कोड्स लिखे हैं तो घबराएं नहीं. UR का मतलब अनरिजर्व्ड और SC का मतलब संबंधित श्रेणी से होता है. अंकों के साथ ‘P’ (पास) और ‘F’ (फेल) का स्टेटस भी स्पष्ट रूप से दिया होगा.
बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट आने वाले हैं. उससे पहले आइए एक नज़र डालते हैं कि पिछले साल 2025 में किसने टॉप किया था. पिछले साल 10वीं बोर्ड एग्जाम में तीन टॉपर थे जो सभी लड़कियां थी. अंशु कुमारी, साक्षी और रंजन वर्मा ने 489 मार्क्स के साथ एग्जाम टॉप किया था.
बिहार बोर्ड के रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए जारी किए जाएंगे.BSEB चेयरमैन आनंद किशोर और एडिशनल चीफ ऑफ एजुकेशन डॉ. बी. राजेंद्र प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैट्रिक के रिजल्ट जारी करेंगे. कई ज़रूरी जानकारी भी दी जाएगी, जिसमें शामिल हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:15 पर जारी करेंगे. लैपटॉप पर बटन दबाते ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा.
बिहार बोर्ड 10वीं के एग्जाम में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को ₹2 लाख का कैश प्राइज़ मिलेगा. इसका मतलब है कि जो स्टूडेंट्स पहले नंबर पर आएंगे, उन्हें इनाम मिलेगा. उन्हें एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर भी मिलेगा. पिछले साल यह रकम ₹1 लाख थी, लेकिन इस बार इसे दोगुना कर दिया गया है।
दूसरे नंबर पर आने वाले को ₹1.5 लाख कैश, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा.
तीसरे नंबर पर आने वाले को ₹1 लाख कैश, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा.
चौथे से दसवें नंबर पर आने वाले सभी स्टूडेंट्स को ₹20,000 कैश और एक लैपटॉप मिलेगा.
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जारी होगा. आप एनडीटीवी की वेबसाइट पर आकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
बिहार बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने से पहले ही टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया गया था. इससे ये पता लगाया गया कि जो छात्र टॉप कर रहे हैं, वो वाकई इतने काबिल हैं या नहीं.
बिहार बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है, रिजल्ट के साथ ही इस बार के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. इस बार भी बिहार बोर्ड में लड़कियां बाजी मार सकती हैं.
Bihar 10th Result 2026 Date LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नीचे बताई गई आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज 1:15 बजे आएगा. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट को जारी करेंगे.
BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2026 के दिन हेवी ट्रैफिक के कारण, ऑफिशियल वेबसाइट अक्सर क्रैश हो जाती हैं या बहुत स्लो हो जाती हैं. ऐसे में, स्टूडेंट्स DigiLocker के ज़रिए अपनी मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं. स्टूडेंट्स ध्यान दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपना रोल कोड और रोल नंबर देना होगा. इसलिए, रिजल्ट का इंतज़ार करें और उन्हें चेक करने से पहले अपने ज़रूरी लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें.
Kohli-Anushka Romantic Moment: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी की जीत…
घर का फर्श न केवल उसकी खूबसूरती बढ़ाती हैबल्कि, कहीं न कहीं फर्श को लंबे…
Kiara Advani: अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मां बनने के बाद का अनुभव साझा किया है.…
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जल्द टीम इंडिया…
Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी समारोह का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल…
Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…