<
Categories: मनोरंजन

जब इश्क की निशानी बनी लिपस्टिक; चिट्ठी देख गीतकार ने लिख डाला ऐसा गाना, जो बन गया एवरग्रीन लव सॉन्ग

Phool Tumhe Bheja Hai..Song Secrets: गीतकार ने एक चिट्ठी देखी, जिसमें लिपस्टिक के निशान ने उन्हें ऐसा गाना लिखने पर प्रेरित कर दिया जो अमर हो गया. आज भी वो गाना इश्क करने वालों की पहली पसंद है. जानिए उस एवरग्रीन लव सॉन्ग के बारे में.

Phool Tumhe Bheja Hai Khat Mein Song Behind Story: बॉलीवुड की दुनिया में कुछ ऐसे मोहब्बत के गीत लिखे गए हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में उतर जाते हैं. आज हम आपको साल 1968 में रिलीज हुई एक फिल्म के गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे गीतकार ने एक चिट्ठी पर लगे लिपस्टिक के निशान देखकर लिख दिए थे. यह गीत उस दौर के हर प्रेमी-प्रेमिकाओं की जुबां पर होता था. इस गाने के लिखे जाने की कहानी काफी दिलचस्प है. तो किस बात की देर, चलिए जानते हैं उस गाने को..

कौन सा है वो गीत?

गोविंद सरैय्या के निर्देशन में साल 1968 में फिल्म ‘सरस्वतीचंद्र’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में एक गाना था ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में..’. इस गाने को आवाज दी थी मुकेश साहब और लता मंगेशकर ने. वहीं इस गाने के बोलो को इंदीवर ने लिखा था. साथ ही इसे कंपोज किया था आनंद और कल्याणजी की जोड़ी ने. 

कैसे लिखा गया यह गाना?

इस गाने के लिखने के पीछ की कहानी काफी रोचक है. उस दौर में कंपोजर आनंदजी के पास उनके प्रशंसकों की चिट्ठियां आती थीं. एक दिन हुआ कुछ ऐसा कि किसी फैन ने अपनी चिट्ठी के साथ फूला भेजा और उसपर लिपस्टिक के निशान लगे हुए थो. यह देख आनंद ने इस खत को कल्याणजी को दिखाया. इसके बाद जब इसे गीतकार इंदीवर ने देखा, वाह इसपर तो गाना लिखा जा सकता है और कहा कि फूल तुम्हें भेजा है खत में फूल नहीं मेरा दिल है. फिर क्या था ये सबको इतना पसंद आया कि इसे गाने को तैयार पर तैयार कर लिया गया. इसके बाद यह गाना अमर हो गया और इसने मोहब्बत की मिसाल कायम की. 

फिल्म के अन्य गाने भी बहुत सुंदर थे

फिल्म ‘सरस्वतीचंद्र’ में ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में..’ के अलावा भी कई गाने थे, जो लोगों को दिलों में बसते हैं. इसमें ‘चंदन सा बदन’, ‘मैं तो भूल चली बाबुल का देस’, ‘हमने अपना सबकुछ खोया’ जैसे मंत्रमुग्ध करने वाले सॉन्ग मौजूद थे. इस फिल्म के लिए आनंद और कल्याणजी को बेस्ट म्यूजिक का नेशनल अवॉर्ड मिला था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

IND VS PAK: कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, Jio Hotstar नहीं यहां फ्री में देखें भारत पाकिस्तान फाइनल मैच

IND VS PAK: 2026 एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट का फ़ाइनल मैच इंडिया और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 08:39:20 IST

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST