<
Categories: Education

CA Result 2026 Declared: ICAI सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी, कन्हैया लाल ने किया टॉप

ICAI CA Result January 2026 Declared: आईसीएआई ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. देशभर के छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ICAI CA Result January 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट जनवरी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. देशभर के हजारों उम्मीदवार अब अपना परिणाम ICAI की आधिकारिक वेबसाइट्स icai.nic.in और icai.org पर जाकर देख सकते हैं. इस बार के नतीजों में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी मेहनत के दम पर ऑल इंडिया रैंक हासिल की है.

इस साल हरियाणा के एलेनाबाद के रहने वाले कन्हैया लाल (Kanhaiya Lal) ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. उन्होंने 600 में से 508 अंक प्राप्त किए, जो 84.67 प्रतिशत के बराबर है. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस कराया है.

CA फाउंडेशन में लोगप्रिया पी.पी. ने हासिल की पहली रैंक

वहीं CA फाउंडेशन परीक्षा में मदुरै की Logapriya P P ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की. उन्होंने 400 में से 366 अंक प्राप्त किए, जो 91.50 प्रतिशत है. दूसरे स्थान पर मिदनापुर की खुशी सिकारिया रहीं, जिन्होंने 365 अंक (91.25%) हासिल किए. तीसरी रैंक तीन उम्मीदवारों कन्नूर की हिबा पी., काठमांडू की सुमन कार्की और सूरत के राघव नरेश गुप्ता ने हासिल की है, जिन्होंने 90.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.

इंटरमीडिएट परीक्षा का पास प्रतिशत

CA इंटरमीडिएट जनवरी 2026 परीक्षा के परिणाम तीन श्रेणियों ग्रुप I, ग्रुप II और दोनों ग्रुप साथ में जारी किए गए हैं. ग्रुप II में सबसे ज्यादा सफलता दर दर्ज की गई. इस ग्रुप में 69,477 उम्मीदवारों में से 10,798 उम्मीदवार सफल हुए, जिससे पास प्रतिशत 15.54 रहा. ग्रुप I में कुल 1,05,526 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 14,733 उम्मीदवार पास हुए। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 13.96 रहा. दोनों ग्रुप एक साथ देने वाले उम्मीदवारों का पास प्रतिशत सबसे कम रहा. इसमें 41,798 उम्मीदवारों में से केवल 3,924 ही सफल हो सके, जिससे पास प्रतिशत 9.39 रहा.

फाउंडेशन परीक्षा में पुरुष उम्मीदवार आगे

CA फाउंडेशन परीक्षा के परिणामों में पुरुष उम्मीदवारों ने महिला उम्मीदवारों से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया. करीब 57,238 पुरुष उम्मीदवारों में से 11,523 ने परीक्षा पास की, जिससे उनका पास प्रतिशत 20.13 दर्ज किया गया. वहीं 52,456 महिला उम्मीदवारों में से 9,576 सफल रहीं, जिससे उनका पास प्रतिशत 18.26 प्रतिशत रहा.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉग इन करना होगा. ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी दी जाती है. उम्मीदवार भविष्य के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

अगले चरण के लिए योग्य होंगे सफल उम्मीदवार

CA फाउंडेशन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोग्राम के अगले चरण, यानी CA इंटरमीडिएट कोर्स में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पात्र हो जाएंगे. यह परीक्षा हर साल हजारों छात्रों के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होती है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST