<
Categories: Education

CAT Admit Card 2026 OUT: जारी हुआ कैट का एडमिट कार्ड, यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

CAT Admit Card 2026 जारी हो गया है. उम्मीदवार iimcat.ac.in पर User ID और Password से हॉल टिकट डाउनलोड करें. जानें परीक्षा की तारीख और डाउनलोड करने का तरीका.

CAT Admit Card 2026 Out: MBA में दाखिले की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2026 का एडमिट कार्ड 6 नवंबर को जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपनी User ID और Password की जरूरत होगी. इससे पहले एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी होने वाला था, लेकिन इसकी तारीख में बदलाव किया गया था. अब उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड लिंक उपलब्ध है.

29 नवंबर को होगी CAT 2026 परीक्षा

CAT 2026 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा. परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित होगी. उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी मिलेगी.

CAT 2026 की शिफ्ट टाइमिंग:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक.

  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक.

  • तीसरी शिफ्ट: शाम 4:30 से 6:30 बजे तक.

CAT Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.

  2. होमपेज पर Registered Candidate Login लिंक पर क्लिक करें.

  3. अपना CAT User ID और Password दर्ज करें.

  4. लॉगिन करने के बाद Candidate Dashboard खोलें.

  5. CAT 2026 Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें.

  6. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

  7. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

आधिकारिक वेबसाइट: iimcat.ac.in

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचें

CAT एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पूरा पता ध्यान से जांच लें. किसी भी तरह की गलती होने पर आधिकारिक CAT हेल्पडेस्क से संपर्क करें. परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा. बिना जरूरी दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकता.

Sujeet Kumar

Share
Published by
Sujeet Kumar

Recent Posts

सिनेमाघर में चल रही थी रामायण, तभी प्रोजेक्टर से उठने लगा धुआं; मॉल में मची अफरा-तफरी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में लगे…

Last Updated: November 6, 2026 14:05:28 IST

Delhi Pollution: ‘किसानों पर दोष…’ दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, केंद्र सरकार को दिए सुझाव

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में सर्दियों की शुरुआत से पहले ही चारों तरफ धुएं का गुबार…

Last Updated: November 6, 2026 13:58:04 IST

NPS में निवेश करना हुआ बेहद आसान, 10 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश, UPI से सिर्फ 3 क्लिक में खुलेगा पेंशन अकाउंट

NPS या म्यूचुअल फंड, रिटायरमेंट के लिए कौन बेहतर है? जानिए NPS के टैक्स फायदे,…

Last Updated: November 6, 2026 13:54:17 IST

Patna Encounter: मनेर में 3 अपराधियों का GAME OVER! कौन था मास्टरमाइंड जेपी यादव? जानें तीनों की पूरी क्राइम कुंडली

Patna Encounter: पटना के मनेर एनकाउंटर में जेपी यादव, बबलू और राजा की मौत हुई.…

Last Updated: November 6, 2026 13:48:59 IST

Choti Diwali 2026 Date: 7 या 8 कब है छोटी दिवाली? दूर करें कन्फ्यूजन; जानें क्यों करते हैं इस दिन अभ्यंग स्नान

Choti Diwali 2026 Date: इस साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या…

Last Updated: November 6, 2026 13:28:06 IST

शेयर बाजार से एलन मस्क को बड़ा झटका, एक दिन में 7 लाख करोड़ की गिरावट, 10 फीसदी तक गिरे शेयर्स

Elon Musk Networth: अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट के कारण दुनिया के सबसे अमीर…

Last Updated: November 6, 2026 13:18:04 IST