Patna Encounter: पटना के मनेर एनकाउंटर में जेपी यादव, बबलू और राजा की मौत हुई. जेपी यादव पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी था. उस पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और दियारा में वर्चस्व से जुड़े कई आरोप थे.
बिहार पटना एनकाउंटर
Patna Encounter: बिहार की राजधानी पटना के मनेर में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में तीन अपराधियों की मौत हो गई. मारे गए अपराधियों की पहचान जेपी यादव, बबलू कुमार उर्फ सूरज और राजा शर्मा उर्फ राजेश शर्मा के रूप में हुई है. तीनों लंबे समय से पुलिस और एसटीएफ की तलाश में थे. पुलिस के मुताबिक, तीनों का नाम पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड में सामने आया था. आइए जानते हैं कौन थे ये तीनों अपराधी और इनकी आपराधिक कुंडली में क्या-क्या दर्ज था.
मुठभेड़ में मारा गया जेपी यादव मनेर और आसपास के दियारा इलाके में सक्रिय अपराधी बताया जाता था. अक्टूबर 2026 में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू और प्रखंड प्रमुख पति पर हमला हुआ था. इस गोलीबारी में संजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इस हत्याकांड में जेपी यादव को मुख्य आरोपी बताया गया था. उस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज थे. दियारा इलाके में बालू खनन और नाव परिचालन के वर्चस्व को लेकर भी उसका नाम विवादों में रहा था.
एनकाउंटर में मारा गया दूसरा अपराधी बबलू कुमार उर्फ सूरज कुमार था. उसे जेपी यादव गिरोह का अहम सदस्य और मुख्य शूटर बताया जा रहा था. पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या में उस पर सीधे गोली चलाने का आरोप था. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बबलू के खिलाफ आर्म्स एक्ट, रंगदारी और जानलेवा हमले जैसे मामले दर्ज थे. मनेर, दानापुर और शाहपुर थाना क्षेत्रों में भी उसकी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी सामने आई थी. पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी.
तीसरा अपराधी राजा शर्मा उर्फ राजेश शर्मा था. वह शाहपुर और गंगहारा इलाके का रहने वाला बताया जाता है. पुलिस के मुताबिक, राजा जेपी यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था और पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में उसकी भूमिका भी शूटर के रूप में बताई गई थी. इसके अलावा उस पर दियारा इलाके में रंगदारी वसूलने, लोगों को धमकाने और अवैध हथियार रखने के आरोप थे. मनेर और आसपास के थानों में उसके खिलाफ भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी.
मनेर में हुए इस एनकाउंटर के बाद इलाके में हलचल मच गई है. पुलिस और एसटीएफ लंबे समय से इन तीनों की तलाश कर रही थी. पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड में तीनों की कथित भूमिका के कारण पुलिस के लिए इनकी गिरफ्तारी अहम थी. फिलहाल इस मुठभेड़ के बाद मामले की आगे की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं.
संवत 2082 में 129 मेनबोर्ड IPO से रिकॉर्ड 2.12 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए. Jio…
Al Falah University: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग के दो…
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में लगे…
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में सर्दियों की शुरुआत से पहले ही चारों तरफ धुएं का गुबार…
NPS या म्यूचुअल फंड, रिटायरमेंट के लिए कौन बेहतर है? जानिए NPS के टैक्स फायदे,…
Choti Diwali 2026 Date: इस साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी और अमावस्या…