<
Categories: Education

CBSE CTET Admit Card 2026 Date: सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड ctet.nic.in पर जल्द, ऐसे करें डाउनलोड, जानें मार्किंग स्कीम

CBSE CTET Admit Card 2026 Date: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जा सकता है. इसके बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक ctet.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE CTET Admit Card 2026 Date: देशभर में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 एक अहम पड़ाव है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) CTET का 21वां संस्करण राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने जा रहा है. यह परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में होगी और देश के अलग-अलग शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इसके लिए बोर्ड जल्द ही सीटीईटी का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ctet.nic.in/ के जरिए भी सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी देख सकते हैं. CBSE की ओर से जल्द ही CTET 2026 से जुड़ी ज़रूरी जानकारियां एडमिट कार्ड, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश और क्वालिफाइंग मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी. उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड सबसे अहम डॉक्यूमेंट होगा, जिसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश संभव नहीं होगा.

CTET 2026 परीक्षा की तारीख और शिफ्ट डिटेल्स

CTET 2026 की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को देश के 132 शहरों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी. पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग समय तय किया गया है.

पेपर 1 (कक्षा 1 से 5):
समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 7:30 बजे
एंट्री गेट बंद: सुबह 9:30 बजे

पेपर 2 (कक्षा 6 से 8):
समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 12:30 बजे
एंट्री गेट बंद: दोपहर 2:30 बजे

समय पर पहुंचना बेहद ज़रूरी होगा, क्योंकि निर्धारित समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

CBSE CTET Admit 2026 ऐसे करें डाउनलोड

CTET 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 7 से 10 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है. यानी जनवरी के आख़िरी हफ्ते या फरवरी की शुरुआत में उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर पाएंगे.

CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइटों ctet.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करे.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
डाउनलोड करें और इसे सेव करें.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नाम, परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, पेपर और अन्य जानकारियां ध्यान से जांच लेना ज़रूरी होता है.

परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

CTET 2026 में कुल 150 मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे. हर सवाल 1 अंक का होगा और परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी. राहत की बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. परीक्षा में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy) पर विशेष ज़ोर दिया जाएगा, जो शिक्षक बनने की बुनियादी समझ को परखता है.

रिपोर्टिंग नियम और क्वालिफाइंग मार्क्स

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज़ फोटो साथ लानी होगी. मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और किताबें परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित रहेंगी.

क्वालिफाई करने के लिए:
जनरल कैटेगरी: 60% (150 में से 90 अंक)
SC/ST/OBC/PwD: 55% (150 में से 82 अंक)

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Recent Posts

Punjab Elections: पंजाब चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित; धुरी से लड़ेंगे भगवंत मान

Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…

Last Updated: October 31, 2026 12:25:39 IST

Caught on Cam:’पहले गोद में उठाया, फिर बेड पर ले गया…’, सोफिया अंसारी का पुराना वीडियो लीक, जानें कौन है वह लड़का

Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…

Last Updated: October 31, 2026 11:41:21 IST

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST