<
Categories: Education

CTET Paper Cancelled: सीटीईटी पेपर II का एग्जाम कैंसिल, अब जानें कब होगी परीक्षा, पढ़िए यहां डिटेल

CBSE ने बिहार के वैशाली (हाजीपुर) के दो परीक्षा केंद्रों पर अपरिहार्य कारणों से CTET 2026 पेपर-II रद्द कर दिया है. बोर्ड ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है.

CTET Paper II Cancelled: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बिहार के दो परीक्षा केंद्रों पर CTET 2026 पेपर-II को रद्द कर दिया है. बोर्ड ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की है. CBSE के अनुसार वैशाली (हाजीपुर) स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी. रद्द किए गए केंद्रों में सेंट जॉन एकेडमी, बासमती नगर (कोड 125016) और लक्ष्य इंटरनेशनल एकेडमी (कोड 125014) शामिल हैं.

CBSE ने साफ किया है कि इन दोनों केंद्रों पर परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए 15 दिनों के भीतर दोबारा CTET पेपर-II आयोजित किया जाएगा. री-एग्जाम की तारीख और अन्य विवरण संबंधित उम्मीदवारों को अलग से सूचित किए जाएंगे. बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और आधिकारिक वेबसाइट व नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखें.

देशभर में 7 और 8 फरवरी को हो रही है CTET 2026 परीक्षा

CTET 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को देश के 132 शहरों में पेन-एंड-पेपर मोड में किया जा रहा है. इस साल परीक्षा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला है. कुल 25,30,581 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. खास बात यह रही कि आवेदन विंडो बंद होने से पहले अंतिम 48 घंटों में ही 7.6 लाख से अधिक आवेदन जमा किए गए.

क्या है CTET और क्यों है यह जरूरी?

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जिसके जरिए यह तय किया जाता है कि कौन उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के योग्य हैं. यह परीक्षा केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए एक अहम योग्यता मानी जाती है. CBSE साल में दो बार CTET का आयोजन करता है.

CTET परीक्षा पैटर्न की झलक

CTET में दो पेपर होते हैं:
पेपर I: कक्षा 1 से 5 के शिक्षकों के लिए
पेपर II: कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए

दोनों पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिनमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा, गणित, पर्यावरण अध्ययन और संबंधित विषय शामिल होते हैं.

केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी

CTET की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है. शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, 1 नवंबर 2025 तक 10,000 से ज्यादा पद खाली हैं. इनमें 8,457 टीचिंग और 1,716 नॉन-टीचिंग पद शामिल हैं. ऐसे में CTET पास करना लाखों अभ्यर्थियों के लिए सरकारी शिक्षक बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

पीली साड़ी, लाल चुनरी और माथे पर मौर… तिलक की रस्म में दिखा अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का पारंपरिक अंदाज

Shivangi Tilak ceremony: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की रस्में…

Last Updated: November 20, 2026 22:09:02 IST

मेडिकल कॉलेज के बाहर अचानक पहुंची गाड़ी, छात्रा को पकड़कर ले गए लोग, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Mangaluru student kidnapping case: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित कनाचूर मेडिकल कॉलेज परिसर से एक बालिग…

Last Updated: November 20, 2026 21:46:18 IST

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST