<
Categories: Education

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट results.cbse.nic.in पर जल्द, SMS के जरिए ऐसे करें चेक

CBSE Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करने वाले छात्र जारी इस लिंक results.cbse.nic.in के जरिए भी चेक कर सकते हैं.

CBSE 10th Result 2026 Date: देशभर के लाखों छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा का समय जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही उत्सुकता भरा होता है रिजल्ट का इंतज़ार. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 11 मार्च 2026 को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक समाप्त कर दी हैं. इस साल करीब 25 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है और अब सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है.

पिछले वर्षों के रिजल्ट पैटर्न को देखते हुए यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि CBSE Class 10 Result 2026 मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है.

पिछले वर्षों के ट्रेंड से क्या संकेत मिलते हैं?

अगर बीते कुछ सालों के परिणामों पर नजर डालें तो यह साफ होता है कि CBSE आमतौर पर मई के दूसरे सप्ताह में कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित करता है.

वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित हुआ था.
वर्ष 2024 में भी परिणाम 13 मई को जारी किया गया था.
वर्ष 2023 में बोर्ड ने रिजल्ट 12 मई को घोषित किया था.

इन्हीं ट्रेंड्स को देखते हुए संभावना है कि सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट भी लगभग इसी समय के आसपास जारी हो सकता है.

CBSE Class 10 Result 2026 ऐसे करें चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर दिखाई दे रहे Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन भरें.
Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें.

इन प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

छात्र सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट ही नहीं, बल्कि कई डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट यहां उपलब्ध रहेगा:

cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in
umang.gov.in

इसके अलावा छात्र UMANG और DigiLocker जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी डिजिटल मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं.

SMS के जरिए भी मिलेगा रिजल्ट

अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल से cbse10 टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा. इसके बाद रिजल्ट की जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी.

इस साल कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

CBSE कक्षा 10 की परीक्षा में इस साल लगभग 25 लाख छात्रों ने भाग लिया. इनमें करीब 14 लाख लड़के और लगभग 10.9 लाख लड़कियां शामिल हैं. परीक्षा की शुरुआत Mathematics (Basic) और Mathematics (Standard) पेपर से हुई थी. अब छात्रों और अभिभावकों की निगाहें रिजल्ट की तारीख पर टिकी हुई हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Madhya Pradesh Gold Prices 18, 22 and 24 Carat Today: सोने ने फिर चौंकाया! मध्य प्रदेश में खरीदारी का मौका या खतरे का इशारा?

Madhya Pradesh Gold Price Today: सोने की कीमतों में आज-कल काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल…

Last Updated: April 6, 2026 09:53:25 IST

Gurgaon: हरियाणा के इस इलाके में रहते हैं? तो आज ही बदल लें घर, हुई ऐसी घटना; खरीदार को देने पड़ेंगे 4 करोड़

Haryana News: हरियाणा रेरा ने चिंटल्स इंडिया को चिंटल्स पैराडिसो में एक घर खरीदने वाले…

Last Updated: April 6, 2026 09:48:08 IST

फैंस को दौड़ाकर जड़ा थप्पड़, चोट में भी जिताया वर्ल्ड कप… फिल्म से कम नहीं टीम इंडिया के ‘कर्नल’ की कहानी!

Dilip Vengsarkar Birthday: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर आज अपना 70वां जन्मदिन मना…

Last Updated: April 6, 2026 09:49:07 IST

Gold Rate Today 6 April 2026: सोने में बड़ा झटका या सुनहरा मौका? आज खरीदें या रुकें, ताजा रेट ने बढ़ाई हलचल!

Gold Price 24,22,18 Carat Today 6 April 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित…

Last Updated: April 6, 2026 09:46:32 IST

सीमा पर सांप और मगरमच्छ की होगी तैनाती? सुरक्षा के लिए BSF बना रही खास प्लान; घुसपैठियों की खैर नहीं

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…

Last Updated: April 6, 2026 09:25:21 IST

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST