<
Categories: क्रिकेट

फैंस को दौड़ाकर जड़ा थप्पड़, चोट में भी जिताया वर्ल्ड कप… फिल्म से कम नहीं टीम इंडिया के ‘कर्नल’ की कहानी!

Dilip Vengsarkar Birthday: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्हें भारतीय टीम के कर्नल के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने भारत को 1983 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका दिलाई थी.

Dilip Vengsarkar Birthday: भारतीय क्रिकेट ने दुनिया की कई महान क्रिकेटर दिए हैं, जिन्होंने अपने बल्ले और गेंद से पूरी दुनिया में खूब नाम कमाया. इन्हीं में से एक हैं दिलीप वेंगसरकर, जिन्होंने भारत को अपना पहला वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. दिलीप वेंगसरकर ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जिसकी बराबरी आज भी कोई नहीं कर पाया है. उनके नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जो सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाज भी नहीं कर पाए. दिलीप वेंगसरकर भारत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स में लगातार 3 शतक लगाए हैं. आज (6 अप्रैल) को दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनका जन्म 6 अप्रैल 1956 को महाराष्ट्र के राजापुर में हुआ था.

कौन हैं दिलीप वेंगसरकर?

महाराष्ट्र के दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर को बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी. उन्होंने छोटी उम्र से ही क्रिकेट को अपना करियर बनाने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने खूब मेहनत की और एक के बाद एक मुकाम हासिल करते चले गए. दिलीप वेंगसरकर ने 19 साल की उम्र में साल 1975 में ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से खेलते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शतक लगाया. उनकी इस प्रतिभा को देखकर अमरनाथ खूब प्रभावित हुए. अमरनाथ ने दिलीप वेंगसरकर की तुलना सीके कर्नल नायडू से की, जिसके बाद वेंगसरकर को कर्नल उपनाम मिला.

भारत को जिताया पहला वर्ल्ड कप

दिलीप वेंगसरकर के करियर में एक बार विवाद हुआ था. दरअसल, साल 1994 में कुछ मुंबई के वानखेड़े मैदान में मैच चल रहा था. इस दौरान कुछ फैंस दिलीप वेंगसरकर को परेशान कर रहे थे. इससे गुस्से में आकर दिलीप वेंगसरकर स्टैंड्स की ओर भागकर गए और उन फैंस को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया.

दिलीप वेंगसरकर का करियर

दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कुल 116 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 185 पारियों में 6,868 रन बनाए. इसमें 17 शतक और 35 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा वनडे क्रिकेट में दिलीप वेंगसरकर ने कुल 129 मुकाबले खेले. इस दौरान उन्होंने 120 पारियों में 3,508 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 23 अर्धशतक शामिल रहे.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST