<

Singrauli Bank Loot: बंदूक दिखाकर धमकाया, फर्श पर बैठने को कहा और लूट लिया 5.7 करोड़ रुपये का सोना, एक को पुलिस ने पकड़ा

Singrauli Bank Loot Case: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक लूट मामले में पुलिस ने रोहतास से एक युवक को गिरफ्तार किया है. बीते शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में 5.7 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और नकदी की लूट हुई थी.

Singrauli Bank Loot News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. रोहतास में डेहरी रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने ट्रेन में सफर कर रहे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस में नवीनगर स्टेशन के पास पकड़ा गया, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. तलाशी में आरोपी के बैग से 15 लाख रुपये से अधिक नकद और करीब 61 ग्राम सोने के गहने बरामद किए गए.

इसके बाद आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई. गिरफ्तार युवक की पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के ग्वाल बिगहा गांव का निवासी बताया जा रहा है. पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने कबूल किया कि वह मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती में शामिल था.

मास्टरमाइंड की भूमिका में भी रहा है कमलेश

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि कमलेश कुमार इस पूरे गिरोह का अहम सदस्य है और मास्टरमाइंड की भूमिका में भी रहा है. उसके खिलाफ पहले से चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

बीते शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में 5.7 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और नकदी की लूट हुई थी. शुरुआत में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में हुई इस घटना में केवल 14 लाख रुपये की लूट की बात कही गई थी, लेकिन जांच में सामने आया कि कुल 5.7 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और नकदी लूटी गई थी.

50,000 रुपये के इनाम की घोषणा

पुलिस ने बताया कि सिंगरौली जिला उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है, जिससे आरोपियों के भागने में आसानी हुई. एमपी के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि लुटेरों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार पुलिस की सहायता ली गई है. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है.

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि पांच हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार को बैंक परिसर में घुसकर सोने के आभूषण और करीब 20 लाख रुपये नकद लूट लिए. उन्होंने बताया कि लुटेरों ने कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक के बल पर धमकाया, गोलियां चलाईं और कुछ लोगों के साथ मारपीट भी की. उन्होंने कहा, ‘‘एक संदिग्ध ने बैंक प्रबंधक पर पिस्तौल तानकर सोने के लॉकर की चाबी मांगी, उसे थप्पड़ मारा और तुरंत चाबी न देने पर गोली मारने की धमकी दी.’’

लोगों को फर्श पर बैठने के लिए मजबूर किया

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने लोगों को फर्श पर बैठने के लिए मजबूर किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. खत्री ने बताया कि लुटेरों ने स्ट्रॉन्ग रूम से छह लाख रुपये, कैश काउंटर से 14.2 लाख रुपये और करीब 5.5 करोड़ रुपये का सोना लूटा, जो ग्राहकों द्वारा ऋण के बदले गिरवी रखा गया था.

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी दो मोटरसाइकिलों से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बीजपुर की ओर भागे और बाद में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रवेश कर गए. फिलहाल इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST