<
Categories: Education

CUET PG Admit Card 2026 Released: सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड जारी, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा, देखें लिस्ट

CUET PG 2026 Admit Card Released:

CUET PG Admit Card 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) देने जा रहे हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG से डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 6 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है और देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर-बेस्ड मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://examinationservices.nic.in/AdmitCard के जरिए भी सीयूईटी पीजी का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं. CUET PG 2026 परीक्षा कई शिफ्ट्स में आयोजित होगी. सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है.

परीक्षा केंद्र पर बिना हॉल टिकट के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के हर दिन अपना एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं.

एडमिट कार्ड में निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होगी:

उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर
परीक्षा की तिथि
शिफ्ट का समय
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
जरूरी निर्देश

डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांचना बेहद जरूरी है.

CUET PG 2026 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.nic.in/CUET-PG पर जाएं.
“CUET PG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

लॉगिन के लिए सही विवरण दर्ज करना अनिवार्य है. गलत जानकारी डालने पर हॉल टिकट डाउनलोड नहीं हो पाएगा.

CUET PG एग्जाम सिटी स्लिप पहले हो गई थी जारी

NTA द्वारा पहले ही सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जा चुकी है, जिसमें उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है. ध्यान रहे कि यह स्लिप एडमिट कार्ड का विकल्प नहीं है. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए केवल एडमिट कार्ड ही मान्य होगा.

अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो क्या करें?

यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम की स्पेलिंग, फोटो, सिग्नेचर या परीक्षा केंद्र से जुड़ी गलती दिखाई देती है, तो तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करें. आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते सुधार करवाना जरूरी है.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. सही तैयारी, समय पर डाउनलोड और जरूरी दस्तावेज साथ रखने से आप बिना तनाव के परीक्षा दे सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 14:06:59 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST