<
Categories: गुजरात

वकील बनकर कोर्ट पहुंची युवती, मुस्लिम युवक से शादी का इरादा, असली वकीलों ने खोला राज

Ahmedabad: गांधीनगर की रहने वाली हिंदू युवती और अहमदाबाद के मुस्लिम युवक 3 मार्च को स्पेशल मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे थे. युवती वकील की ड्रेस में आई, लेकिन पहचान होने पर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया.

Ahmedabad: गुजरात का एक प्रमुख जिला गांधीनगर की रहने वाली हिंदू युवती और अहमदाबाद में रहने वाला मुस्लिम युवक मंगलवार यानी 3 मार्च को शादी के लिए रजिस्ट्रार और स्पेशल मैरेज रजिस्ट्रेशन ऑफिस पहुंचे थे. वहां किसी भी प्रकार के हंगामे से बचने के लिए युवती वकील के कपड़ों में वहां पहुंची थी. लेकिन इसका असर उल्टा पड़ गया, वकील के के कपड़ों में आने की बात सुनकर वहां मौजूद वकीलों ने हंगामा कर दिया. जिसके बाद परिवार और हिंदू संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा और बढ़ गया.

अंतरधार्मिक शादी को लेकर बवाल

अहमदाबाद के मेट्रो कोर्ट परिसर में जिला रजिस्ट्रार और स्पेशल मैरेज रजिस्ट्रेशन ऑफिस में एक अंतरधार्मिक शादी को लेकर बवाल काटा गया. गांधीनगर की रहने वाली हिंदू युवती अहमदाबाद में रहने वाले मुस्लिम लड़के से शादी के लिए गई थी. लेकिन उसके परिजनों और एक हिंदू संगठन के नेता और कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर वहां जमकर हंगामा किया है.

वकील की ड्रेस में पहुंची युवती

वहां रजिस्ट्रार एमएम सैयद का ऑफिस सुबह 11 बजे खुलने का समय था. लेकिन दोनों सुबह 9.30 में ही वहां पहुंच गए थे. और वहां युवती के परिजन भी परिसर में मौजूद थे. सूत्रों ले ऐसे पता चला है कि हंगामे से बचने के लिए युवती वकील की ड्रेस में वहां पहुंची थी. इसके चलते उसके परिवारवालों को पता नहीं चला. युवती बिना घरवालों को बताए गई थी.

वकील के ड्रेस में आने से हंगामा

इससे पहले कुछ होता कि वहां मौजूद वकीलों ने युवती को वकील के ड्रेस में आने की बात सुनकर हंगामा कर दिया. जिसके बाद में परिवार और हिंदू संगठन से जुड़े कई और लोग मौके पर पहुंच गए और वहां हंगामा करना शुरू कर दिया. 

भारी पुलिसबल की तैनाती

हालात को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिसबल की तैनाती की गई. पुलिस ने घंटों की मेहनत के बाद युवक और युवती को वहां से बाहर निकाला. इस दौरान हिंदू संगठन के कुछ युवकों से पुलिस का टकराव भी हुआ. जिसके चलते कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया.

युवती के माता-पिता को कोई जानकारी नहीं

ऐसे मामले को लेकर पुलिस स्टेशन में शिकायत की जाएगी. लव जिहाद में लड़के सलमान मंसूरी कठवाडा का रहने वाला है. इस केस में एम.एम.सैयद मुस्लिम होने से शादी करवाते हैं. युवती के माता-पिता को किसी भी प्रकार की किसी बात की कोई जानकारी नहीं है. ऐसा भी दावा किया गया है शादी के लिए लड़का-लड़की वकील के वेश में आए थे. 

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST