<
Categories: Education

CUET UG 2026 Registration: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

CUET UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है. NTA ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

CUET UG 2026 Registration: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ी राहत दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था, उनके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. अब CUET UG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक किए जा सकते हैं.

पहले यह प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 को बंद होने वाली थी, लेकिन उम्मीदवारों की मांग और तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए NTA ने आवेदन विंडो को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cuet.nta.nic.in/ के जरिए अप्लाई कर सकते हैं.

CUET UG 2026 आवेदन विंडो की अहम जानकारी

NTA द्वारा जारी आधिकारिक पब्लिक नोटिस के अनुसार, CUET UG 2026 की ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो 3 जनवरी 2026 को शुरू हुई थी. अब बढ़ी हुई तारीख के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक अपने आप डिसेबल कर दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें. इच्छुक छात्र cuet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.

CUET UG 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन (Step-by-Step Guide)

CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान है. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “Registration for CUET (UG)-2026 is LIVE!” लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें.
डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करके आगे बढ़ें.
एप्लीकेशन फॉर्म में पर्सनल, एकेडमिक और कॉन्टैक्ट डिटेल्स भरें.
सभी जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करें.
लॉगिन के लिए एक मजबूत पासवर्ड सेट करें.
OTP वेरिफिकेशन पूरा करें.
पसंदीदा विषय, कोर्स और यूनिवर्सिटी चुनें.
अंत में एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.

CUET UG 2026 एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जानकारी

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, NTA पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप और फिर CUET UG 2026 एडमिट कार्ड जारी करेगा. उम्मीदवार परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उस पर दी गई सभी जानकारियाँं जैसे परीक्षा तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र को ध्यान से जांच लें.

CUET UG 2026 में शामिल होने का यह आखिरी मौका हो सकता है. अगर आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो बिना देरी किए 4 फरवरी 2026 से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लें और अपने ड्रीम कॉलेज की ओर पहला कदम बढ़ाएं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Flipkart Big Billion Days 2026: आधे से कम हो जाएंगे इन चीजों के दाम, 9 अक्टूबर से शुरू होगी महासेल; आप भी कर लें अपनी लिस्ट तैयार

Flipkart Big Billion Days 2026: बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान, आमतौर पर स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स,…

Last Updated: October 5, 2026 15:10:25 IST

Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में हैवानियत! घायल युवक को बाल पकड़कर घसीटा, VIDEO वायरल

Rewa Viral Video: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायल युवक से मारपीट का वीडियो…

Last Updated: October 5, 2026 15:10:21 IST

कब है इंदिरा एकादशी? कैसे करें पूजा? क्या है विधि और पूजन का सही समय?

Indira Ekadashi 2026: इंदिरा एकादशी का व्रत 06 अक्तूबर को रखा जाएगा. अगर आप भी…

Last Updated: October 5, 2026 15:00:02 IST

ChatGPT Dot: कैसे करें सेटअप? जानें क्या-क्या काम कर सकता है, नाम कैसे बदलें और मैसेजिंग चैनल से कैसे जोड़ें

ChatGPT Dot को एक ऐसे AI असिस्टेंट के तौर पर समझा जा सकता है, जिसे…

Last Updated: October 5, 2026 14:46:40 IST

Rise and Fall 2: ‘राइज फॉल 2’ में भिड़े गौतम-प्रियंका, खोल कर रख दी सारी पोल; बोलें – ‘तुम फ्लॉप हो…’

Rise and Fall 2: राइज एंड फॉल 2 के नए प्रोमो में गौतम गुलाटी और…

Last Updated: October 5, 2026 14:24:33 IST

Mad Sandhu Murder Case: कौन थे मैड संधू? Bigg Boss में होने वाली थी एंट्री, फिर गोली मारकर दी दर्दनाक मौत

Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर…

Last Updated: October 5, 2026 13:35:20 IST