UPSC CSE 2026 प्रीलिम्स (UPSC Prelims 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 24 फरवरी 2026 तय की गई है. जहां, इच्छुक उम्मीदवार (Interested Candidates) शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर पंजीकरण कर सकते हैं.
AI की नजर में होगी परीक्षा, यहां जानें भर्ती के खास नियम
यूपीएससी सीएसई 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 और भारतीय वन सेवा (IFS) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जहां, इस साल आयोग ने कुल 933 रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है. तो वहीं, दूसरी तरफ उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक) निर्धारित की गई है. जहां, यह उन अभ्यर्थियों के लिए आखिरी मौका है जो IAS, IPS और IFS जैसे प्रतिष्ठित पदों पर चयनित होकर देश में सेवा करने का सुनहरा अवसर देख रहे हैं.
इसके अलावा इस साल की चयन प्रक्रिया में एक बेहद ही महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां, आयोग परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर सभी उम्मीदवारों का ‘फेस टेस्ट’ किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की जालसाजी या फर्जीवाड़े को पूरी तरह से रोका जा सके. इतना ही नहीं, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन मई 2026 में किया जाएगा, जिसमें CSE और IFS दोनों के लिए एक प्रारंभिक परीक्षा रखी जाएगी.
तो वहीं, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं. इसके अलावा आवेदन के लिए सबसे पहले ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) पूरा करना बेहद ही अनिवार्य हो जाता है. इसके बाद अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क जानकारी भर सकते हैं. और सबसे आखिरी में फॉर्म जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) का प्रिंट आउट लेने की सलाह दी जाती है.
Border Security Force: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को लेकर अब सीमा सुरक्षा बल सांप, मगरमच्छ…
Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…
LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…