Lucknow Bomb Threat: लखनऊ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद लोकल पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचे.
लखनऊ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी
Lucknow Bomb Threat: लखनऊ सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद लोकल पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचे. डॉग स्क्वॉड की मदद से अधिकारी पूरी जांच कर रहे हैं और वजीरगंज पुलिस स्टेशन एरिया में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. ऐसे फर्जी बम धमाकों की खबर आजकल खूब सामने आ रही है. इससे पहले कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. जो कि बाद में जांच में फर्जी पाया गया है.
इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर सब-डिविजनल कोर्ट में बम की धमकी मिली, जिसके बाद कोर्ट को तुरंत खाली करा दिया गया. पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. हालांकि जांच में अब तक कोई एक्सप्लोसिव नहीं मिला है. आगे की जांच जारी है.
पकी जानकारी के लिए बता दें कि बम की धमकी मिलने के बाद आमतौर पर उस इलाके को खाली करवा दिया जाता है. इसके बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दी जाती है. सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मी, डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंचते हैं. फिर इसके बाद चप्पे-चप्पे की जांच की जाती है. इसके अलावा, ऐसी सूचना मिलने के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को खाली करा लिया जाता है.
पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाओं की संख्या काफी बढ़ गई है. हालांकि बाद में ये सारी धमकियां फर्जी पाई जाती है. कई मामलों में ऐसी धमकियां ईमेल के माध्यम से दी जाती हैं.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…