<
Categories: Education

UPSC CSE 2026: अब AI की नजर में होगी परीक्षा, यहां जानें भर्ती प्रक्रिया के नियमों के बारे में

UPSC CSE 2026 प्रीलिम्स (UPSC Prelims 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 24 फरवरी 2026 तय की गई है. जहां, इच्छुक उम्मीदवार (Interested Candidates) शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर पंजीकरण कर सकते हैं.

यूपीएससी सीएसई 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 और भारतीय वन सेवा (IFS) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जहां,  इस साल आयोग ने कुल 933 रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की है. तो वहीं, दूसरी तरफ उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 (शाम 6:00 बजे तक) निर्धारित की गई है. जहां, यह उन अभ्यर्थियों के लिए आखिरी मौका है जो IAS, IPS और IFS जैसे प्रतिष्ठित पदों पर चयनित होकर देश में सेवा करने का सुनहरा अवसर देख रहे हैं. 

इसके अलावा इस साल की चयन प्रक्रिया में एक बेहद ही महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां,  आयोग परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फेस ऑथेंटिकेशन प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर सभी उम्मीदवारों का ‘फेस टेस्ट’ किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की जालसाजी या फर्जीवाड़े को पूरी तरह से रोका जा सके. इतना ही नहीं, प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन मई 2026 में किया जाएगा, जिसमें CSE और IFS दोनों के लिए एक प्रारंभिक परीक्षा रखी जाएगी. 


आवेदन प्रक्रिया और चयन के मुख्य चरण

तो वहीं, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं. इसके अलावा आवेदन के लिए सबसे पहले ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) पूरा करना बेहद ही अनिवार्य हो जाता है. इसके बाद अभ्यर्थी अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और संपर्क जानकारी भर सकते हैं. और सबसे आखिरी में  फॉर्म जमा करने के बाद, उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) का प्रिंट आउट लेने की सलाह दी जाती है. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST