<
Categories: Education

GATE 2026 Admit Card Date: गेट एडमिट कार्ड gate2026.iitg.ac.in पर कब होगा जारी? जनिए यहां लेटेस्ट अपडेट्स

GATE Admit Card 2026 Date: गेट 2026 का एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाने की संभावना है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक gate2026.iitg.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

GATE Admit Card 2026 Date: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को अभी भी एडमिट कार्ड का इंतज़ार करना पड़ रहा है. परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी ने अब तक GATE 2026 का हॉल टिकट जारी नहीं किया है. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आईआईटी गुवाहाटी की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

पहले तय तारीख पर नहीं हुआ एडमिट कार्ड जारी

IIT गुवाहाटी की ओर से पहले यह जानकारी दी गई थी कि GATE 2026 का एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा. हालांकि, तय तारीख बीत जाने के बावजूद एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है. संस्थान ने अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि नई तारीख कब घोषित की जाएगी, जिससे उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ गई है.

कहां और कैसे डाउनलोड होगा GATE 2026 हॉल टिकट

जैसे ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, उम्मीदवार इसे IIT GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे. हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स, जैसे एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड, की आवश्यकता होगी. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दिए जाएंगे.

GATE 2026 परीक्षा की तारीखें और शिफ्ट टाइमिंग

IIT गुवाहाटी GATE 2026 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को करेगा. परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित सुबह की शिफ्ट: 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट: 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी. उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट और परीक्षा तिथि की जानकारी एडमिट कार्ड में ही मिलेगी.

30 टेस्ट पेपर, सीमित विकल्प

GATE 2026 कुल 30 अलग-अलग टेस्ट पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा. नियमों के अनुसार, एक उम्मीदवार को एक या अधिकतम दो टेस्ट पेपर में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी. यह परीक्षा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस के विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाती है.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

एडमिट कार्ड जारी होने में देरी के बावजूद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करें. किसी भी अफवाह या अनऑफिशियल सूचना पर भरोसा न करें.

परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान बनाए रखें

GATE जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा न केवल उच्च शिक्षा के अवसर खोलती है, बल्कि सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों के लिए भी अहम भूमिका निभाती है. ऐसे में उम्मीदवारों के लिए शांत रहकर सही जानकारी का इंतजार करना सबसे बेहतर विकल्प है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Vastu Tips: क्या आपने भी इस दिशा में रखा है गंगाजल? जान लें सही नियम वरना बढ़ सकता है वास्तु दोष!

Vastu Upay For Positive Energy: गंगाजल का सही ढंग से इस्तेमाल आपके जीवन में बड़ा…

Last Updated: April 8, 2026 16:20:37 IST

1 करोड़ के निवेश पर 16 करोड़ का रिटर्न, मार्केट के हिसाब से वैभव सूर्यवंशी से हो रहा कितना मुनाफा?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रन बन रहे हैं. उन्होंने…

Last Updated: April 8, 2026 16:06:53 IST

रूस से भर-भर कर भारत लाई गई लाशें? यूक्रेन जंग में कितने हिंदुस्तानियों की मौत; हैरान करने वाले हैं आंकड़े

Russia Ukraine War:दिसंबर 2025 में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक सवाल के…

Last Updated: April 8, 2026 16:03:06 IST

डॉक्टर का सनसनीखेज खुलासा, अस्पताल का बिल बढ़ाने के लिए मरीजों को जबरन ICU में रोकते थे, इस्तीफा देकर खोली पोल!

एक युवा डॉक्टर का आरोप है कि उनकी महिला बॉस द्वारा उन पर दबाव बनाया…

Last Updated: April 8, 2026 15:51:07 IST

TS Inter Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर रिजल्ट tgbie.in पर जल्द करेगा जारी, ऐसे फटाफट कर पाएंगे चेक

TS Inter TSBIE Result 2026 Date: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) जल्द ही 1st,…

Last Updated: April 8, 2026 15:36:21 IST

21 मैच खेलकर IPL करियर खत्म, बिजनेस में आजमाया हाथ, कहां है SRH को चैंपियन बनाने वाला धाकड़ ऑलराउंडर

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बेन कटिंग ने 2016 के फाइनल में मात्र…

Last Updated: April 8, 2026 15:34:33 IST