<

Ayush Badoni Debut: गंभीर के ‘चहेते’ का होगा डेब्यू! अर्शदीप फिर बैठेंगे बाहर, दूसरे वनडे में टीम इंडिया में होंगे ये बदलाव

IND vs NZ, 2nd ODI: भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम में कई बदलाव किए जाएंगे. वाशिंग्टन सुंदर के सीरीज से बाहर होने की वजह से किसी दूसरे खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा. जानें भारत की संभावित प्लेइंग-11...

IND vs NZ, 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (14 जनवरी) को दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा. यह राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जिसके लिए भारतीय टीम पहले ही वहां पहुंच गई है. इस मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड के टीम दूसरा वनडे जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. फिलहाल 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम बुधवार को दूसरा वनडे खेलने के लिए उतरेगी. हालांकि इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में कुछ बदलाव किए जाएंगे.

दरअसल, पहले वनडे मुकाबले के दौरान ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें सीरीज के बाकी 2 मैचों से बाहर कर दिया गया है. सुंदर की जगह टीम इंडिया में नए अनकैप्ड खिलाड़ी को शामिल किया गया है, जिसने भारत के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेला है.

आयुष बडोनी करेंगे डेब्यू?

BCCI ने अनकैप्ड खिलाड़ी आयुष बडोनी को वाशिंग्टन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. आयुष को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष बडोली मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करके टीम को मजबूती दे सकते हैं, जबकि गेंदबाजी से भी असर डाल सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गौतम गंभीर से अच्छे संबंध होने की वजह से आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सुंदर की जगह लेंगे. अगर ऐसा होता है, तो आयुष बडोनी बुधवार को अपना वनडे डेब्यू करेंगे. आयुष बडोनी को घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है.

नीतीश कुमार रेड्डी लेंगे सुंदर की जगह!

भारत की स्क्वाड में नीतीश कुमार रेड्डी भी शामिल हैं. ऐसे में संभव है कि सुंदर की जगह नीतीश रेड्डी को दूसरे वनडे में प्लेइंग-11 में मौका दिया जाए. नीतीश रेड्डी ने पिछले महीनों ही भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू किया था. हालांकि उनके लिस्ट-ए के आंकड़े ज्यादा मजबूत नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 2 वनडे मैचों में सिर्फ 27 रन बनाए हैं. वहीं, आयुष बडोनी के लिस्ट-ए क्रिकेट में अच्छे आंकड़े हैं. उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में 27 मैचों की 22 पारियों में 36.47 की औसत से 693 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा 18 विकेट भी चटकाए हैं. ऐसे में सुंदर की जगह आयुष बडोनी का मौका मिलना लगभग तय माना जा रहा है.

अर्शदीप फिर बैठेंगे बाहर?

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत ने 3 तेज गेंदबाजों को मौका दिया था. इनमें मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं, जबकि अर्शदीप सिंह को बाहर बैठाया गया था. दूसरे वनडे मैच में भी भारत इन्हीं 3 गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर सकती है, क्योंकि पिछले मुकाबले में सभी ने 2-2 विकेट चटकाए थे. ऐसे में अर्शदीप सिंह को एक बार फिर बाहर होना पड़ सकता है.

दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आयुष बदोनी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आज कितनी है 1 लीटर की कीमत?

Petrol Diesel Price 5 November 2025: 5 नवंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए.…

Last Updated: November 5, 2026 06:56:52 IST

Delhi NCR Weather Today: सुबह ठंडक, दोपहर में गर्मी और हवा में जहर! जानिए दिल्ली-NCR में आज का पूरा मौसम अपडेट

Delhi NCR Weather 5 November 2026: दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ और धूप वाला रहेगा.…

Last Updated: November 5, 2026 06:43:05 IST

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST