<
Categories: Education

HBSE Exam 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, 5.66 लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

Haryana Board HBSE Exam 2026: हरियाणा में लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. हरियाणा बोर्ड आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दिया है.

HBSE 10th, 12th Exam 2026 Today: हरियाणा में बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (HBSE) 25 फरवरी 2026 से राज्यभर में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है. बोर्ड ने फरवरी–मार्च सत्र की परीक्षाओं को सुचारु और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

परीक्षा के पहले दिन सीनियर सेकेंडरी (एकेडमिक और ओपन स्कूल) का इंग्लिश पेपर आयोजित किया जाएगा. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होंगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी भी तरह की जल्दबाजी या तनाव से बचा जा सके.

1,431 परीक्षा केंद्रों पर 5.66 लाख से ज्यादा छात्र शामिल

इस वर्ष हरियाणा के 1,431 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5,66,411 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें 2,96,593 छात्र और 2,69,818 छात्राएं हैं. सभी योग्य उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड पर आवश्यक हस्ताक्षर होना अनिवार्य है और इसे लैमिनेट न करने की सलाह दी गई है. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे.

हरियाणा बोर्ड एग्जाम 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस साल परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं. प्रश्न पत्रों में अल्फा-न्यूमेरिक कोड, QR कोड और अन्य गुप्त सुरक्षा फीचर्स शामिल किए गए हैं ताकि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके. अधिकांश परीक्षा केंद्र CCTV निगरानी में रहेंगे.

इसके अलावा, 320 फ्लाइंग स्क्वॉड सरप्राइज निरीक्षण के लिए गठित किए गए हैं. परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू रहेगी, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे. परीक्षा के दौरान केंद्रों के पास स्थित फोटोकॉपी की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे.

D.El.Ed री-अपीयर परीक्षा भी 25 फरवरी से

बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) के री-अपीयर एग्जाम भी 25 फरवरी से शुरू होंगे. राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर 5,356 छात्र-शिक्षकों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है. अंत में, बोर्ड ने छात्रों को नियमित रिवीजन, पर्याप्त नींद और हेल्दी रूटीन अपनाने की सलाह दी है. शांत मन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने से बेहतर प्रदर्शन संभव है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST