Lawrence Bishnoi Lawyer Attacked: घटना रात करीब 10:30 बजे की है जब लॉरेंस बिश्नोई के वकील चार साथियों के साथ मरघट हनुमान मंदिर के पास पहुंचे. अचानक बाइक सवारों ने उनकी कार को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी.
लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला
Lawrence Bishnoi Legal Team: दिल्ली में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम को निशाना बनाया गया है. मंगलवार देर रात कश्मीरी गेट ISBT के पास गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग की गई. पुलिस को शक है कि फायरिंग बिश्नोई से पुरानी दुश्मनी की वजह से हुई. घटना रात करीब 10:30 बजे की है जब लॉरेंस बिश्नोई के वकील चार साथियों के साथ मरघट हनुमान मंदिर के पास पहुंचे. अचानक बाइक सवारों ने उनकी कार को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की. हालांकि हालात को भांपते हुए ड्राइवर तेजी से गाड़ी लेकर सिविल लाइंस के एक 5-स्टार होटल में पहुंच गया.
जिस तरह से लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग की गई उससे शक है कि यह हमला किसी विरोधी गैंग का काम हो सकता है. लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री अपनी कार पर हुई फायरिंग में बाल-बाल बच गए लेकिन कार की पिछली सीट पर बैठे एक आदमी को गोली लग गई. उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
खुलेआम हुई इस फायरिंग ने एक बार फिर दिल्ली की लॉ एंड ऑर्डर की हालत को सवालों के घेरे में ला दिया है. हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीमें जांच करने पहुंचीं और हमलावरों को पकड़ने के लिए CCTV फुटेज खंगाली जा रही है.
लॉरेंस बिश्नोई पर मर्डर, एक्सटॉर्शन और वसूली समेत कई आरोप हैं और वह अभी जेल में है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि यह घटना किसी पुरानी दुश्मनी की वजह से हुई है या कुछ और.
पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड डॉन शहजाद भट्टी, दोस्त से दुश्मन बने गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग, या फिर कोई और इसी थ्योरी पर दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई है.
फायरिंग की इस वारदात के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या दिल्ली में गैंगवार की दस्तक सुनाई दे रही है? अगर ऐसा है तो इसकी आहट दिल्ली पुलिस को पहले ही मिल चुकी होगी. माना जा रहा है कि यह हमला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लीगल टीम पर नहीं बल्कि सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई को निशाना बनाकर किया गया है.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…