<
Categories: Education

ICAR PG और PhD 2026 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ये है डाउनलोड करने का तरीका

NTA ने ICAR AIEEA PG और AICE JRF/SRF (Ph.D.) 2026 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं.

ICAR AIEEA PG & PhD 2026 Exam City Slip Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (Ph.D.) 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

यह परीक्षा 4 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. इसके माध्यम से 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए कृषि एवं संबद्ध विज्ञान विषयों में पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा.

एग्जाम सिटी स्लिप क्या है?

NTA ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल उम्मीदवारों को यह जानकारी देने के लिए है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी. यह एडमिट कार्ड नहीं है और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता. आधिकारिक एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले अलग से जारी किया जाएगा.

ICAR 2026 Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड

ICAR की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar/ पर जाएं.
होमपेज पर ‘Advance City Intimation for ICAR PG’ या ‘Advance City Intimation for ICAR PhD’ लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
लॉग इन करने के बाद आवश्यक विवरण सबमिट करें.
स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

4 जुलाई को होगी CBT मोड में परीक्षा

NTA के अनुसार ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (Ph.D.) 2026 प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर CBT मोड में आयोजित होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की नियमित रूप से जांच करते रहें.

PwD उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब पंजीकरण की सुविधा

एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने के साथ ही NTA ने PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब (लेखक) की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का पोर्टल भी सक्रिय कर दिया है. योग्य उम्मीदवार 25 जून से 27 जून 2026 रात 11:59 बजे तक अपने स्क्राइब का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड में दिए गए ‘Register Scribe Details’ विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद निर्धारित स्क्राइब विकल्प का चयन कर आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करना होगा.

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद यात्रा की योजना पहले से बना लें. साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि एडमिट कार्ड जारी होने और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar
Tags: ICARNTA

Recent Posts

Aaj Ka Love Rashifal 19 November 2026: इन राशियों के जीवन में आएगी प्यार की बहार, किनका होगा ब्रेकअप; पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 19 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (19 नवंबर…

Last Updated: November 19, 2026 08:45:09 IST

Watch Video: ‘ओए अंजली, मान जाओ…’ शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा आशिक, वीडियो में प्रेमिका से लगाई गुहार!

Watch Video: बिहार के छपरा में प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर एक युवक…

Last Updated: November 19, 2026 08:43:40 IST

Watch Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर घुसने की कोशिश, CISF जवानों ने दबोचा संदिग्ध; क्या आतंकी हमले की थी प्लानिंग?

Delhi Airport Security Breach: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर बिना वैध दस्तावेज घुसने की कोशिश…

Last Updated: November 19, 2026 08:22:10 IST

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, GIFT Nifty ने दिया गैप-डाउन ओपनिंग का इशारा,Nifty के लिए 25,000 का स्तर होगा अहम

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 नवंबर को कमजोरी के साथ कारोबार शुरू होने की…

Last Updated: November 19, 2026 08:12:30 IST

लाइब्रेरी में हुआ प्यार, फिर पति की हत्या के लिए प्रेमी को दी 6 लाख की सुपारी, मुस्कान की मां निकली लखनऊ की आशी

Lucknow Murder Case: आरोपी 26 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचे और अनुराग की आने-जाने और ठिकानों…

Last Updated: November 19, 2026 07:23:01 IST

Petrol Diesel Price 19 November 2026:कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद डीजल-पेट्रोल क्यों महंगा? ताजा रेट कर देंगे हैरान

Petrol Diesel Price Today 19 November 2026:अगर सबसे महंगे पेट्रोल और डीज़ल की बात करें,…

Last Updated: November 19, 2026 07:11:21 IST