<

IND vs IRE: बर्थडे पर शिवम दुबे का कमाल… T20I में पूरे किए 1000 रन, संजू-हार्दिक को छोड़ा पीछे

IND vs IRE: भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने आयरलैंड के खिलाफ 14 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान शिवम दुबे ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 1,000 रन पूरे किए. इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

Shivam Dube 1000 T2OI Runs: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने टी20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा कर दिया है. शिवम दुबे ने 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 1,000 रन पूरे किए. उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 25 रनों की पारी खेली. इस दौरान 9वां रन लेते ही शिवम दुबे ने 1,000 टी20आई रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए. इसी के साथ शिवम दुबे ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, शिवम दुबे भारत की ओर से खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

सबसे तेज 1000 T20I रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज

भारत के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे टी20 इंटरनेशनल में गेंदों के लिहाज से 1,000 रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 648 गेंदों का सामना किया. इसी के साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया. हार्दिक और संजू ने 679 गेंदों का सामना करते हुए 1,000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे किए हैं. वहीं, इस मामले में सबसे ऊपर सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं. उन्होंने सिर्फ 528 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की है. इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मौजूद हैं, जिन्होंने सिर्फ 573 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था.

  • 528 गेंद- अभिषेक शर्मा
  • 573 गेंद- सूर्यकुमार यादव
  • 648 गेंद- शिवम दुबे
  • 679 गेंद- संजू सैमसन/हार्दिक पांड्या

आयरलैंड से हारी टीम इंडिया

शिवम दुबे ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 14 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली. इसके गेंदबाजी में एक विकेट भी चटकाए. हालांकि इसके बावजूद शिवम दुबे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. दरअसल, आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे. आयरलैंड की ओर से कप्तान लॉरकन टकर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा गैरेथ डेलानी ने भी 49 रन बनाए. इसके दम पर आयरलैंड ने भारतीय टीम को 183 रनों का टारगेट दिया.

इसके जवाब में उतरी टीम इंडिया 148 रन पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 50 रनों की आतिशी पारी खेली. उनके अलावा शिवम दुबे ने 25 रन और तिलक वर्मा ने 19 रन बनाए. इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया. इसके चलते आयरलैंड ने 34 रनों से मैच जीत लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Patna Crime: रात में काम से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, बेली रोड पर वारदात से मचा हड़कंप

Patna Crime: बिहार की राजधानी पटना में एक महिला अपना काम खत्म करके निकली थी.…

Last Updated: October 29, 2026 23:14:05 IST

MP Crime: करवा चौथ पर रिश्तों का खात्मा! सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी की हत्या, हैरान कर देगा मामला

MP Crime: जहां एक तरफ पूरे देश में करवा चौथ की धूम है. वहीं दूसरी…

Last Updated: October 29, 2026 22:48:41 IST

शिवपुरी में एक ही दिन उजड़ गए दो परिवार, दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से पसरा मातम, क्या है वजह?

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 29, 2026 22:19:32 IST

Caught on Camera: ‘भाई, टोंटी बंद कर दो…’ घर में घुसकर बंदर ने पिया पानी और फिर मानी महिला की बात

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 19:07:34 IST

Delhi Crime News: एक्स्ट्रा छोले मांगने पर विवाद, 35 वर्षीय संदीप की चाकू मारकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…

Last Updated: October 29, 2026 18:48:48 IST

Caught on CCTV: 20 रुपये की कचौरी खा रहा था एजेंट, 20 लाख का थैला लेकर फुर्र हो गए चोर

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 18:40:44 IST