ICAR AIEEA PG & PhD 2026 Exam City Slip Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (Ph.D.) 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे अब अपने आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
यह परीक्षा 4 जुलाई 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. इसके माध्यम से 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए कृषि एवं संबद्ध विज्ञान विषयों में पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा.
एग्जाम सिटी स्लिप क्या है?
NTA ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप केवल उम्मीदवारों को यह जानकारी देने के लिए है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी. यह एडमिट कार्ड नहीं है और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए इसका उपयोग नहीं किया जा सकता. आधिकारिक एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले अलग से जारी किया जाएगा.
ICAR 2026 Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड
ICAR की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar/ पर जाएं.
होमपेज पर ‘Advance City Intimation for ICAR PG’ या ‘Advance City Intimation for ICAR PhD’ लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
लॉग इन करने के बाद आवश्यक विवरण सबमिट करें.
स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.
4 जुलाई को होगी CBT मोड में परीक्षा
NTA के अनुसार ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (Ph.D.) 2026 प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर CBT मोड में आयोजित होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों की नियमित रूप से जांच करते रहें.
PwD उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब पंजीकरण की सुविधा
एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने के साथ ही NTA ने PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब (लेखक) की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का पोर्टल भी सक्रिय कर दिया है. योग्य उम्मीदवार 25 जून से 27 जून 2026 रात 11:59 बजे तक अपने स्क्राइब का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद डैशबोर्ड में दिए गए ‘Register Scribe Details’ विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद निर्धारित स्क्राइब विकल्प का चयन कर आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करना होगा.
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद यात्रा की योजना पहले से बना लें. साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि एडमिट कार्ड जारी होने और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके.