ICSE-ISC Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जानें किन तरीकों से देख सकते हैं आप अपना स्कोरकार्ड.
कैसे चेक करें ICSE and ISC Result 2026
ICSE ISC Results 2026: भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) ने ICSE और ISC 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. देशभर में कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी कैसे अपनी परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए ये कुछ तरीके हैं. सिर्फ वेबसाइट ही नहीं अन्य जगहों पर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स.
ICSE-ISC रिजल्ट 2026 वेबसाइट पर चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें.
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं.
2. होमपेज पर दिए गए लिंक “ICSE परीक्षा परिणाम 2026” या “ISC परीक्षा परिणाम 2026” पर क्लिक करें.
3. अब अपना कोर्स (ICSE/ISC) चुनें और जरूरी डिटेल्स जैसे UID, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
4. इसके बाद “परिणाम दिखाएं” (Show Result) बटन पर क्लिक करें.
5. आपका रिजल्ट/मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6. भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और सेव कर लें.
इस लिंक पर क्लिक करें और रिजल्ट देखें- https://test-33760-ybe6-ddyt-dgc-globa3l-systlem.cisce.org/
चरण 1: DigiLocker एप्लिकेशन डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं
चरण 2: अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें.
चरण 3: डैशबोर्ड पर “शिक्षा” अनुभाग में जाएं और “काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE)” का चयन करें.
चरण 4: आईसीएसई और आईएससी मार्कशीट के लिए संबंधित लिंक चुनें.
चरण 5: अपना यूआईडी नंबर और इंडेक्स नंबर दर्ज करें। सबमिट पर क्लिक करें.
आईसीएसई (कक्षा 10) की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि आईएससी (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी.
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि आईएससी कक्षा 12 के उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.
यह खबर भी पढ़ें: जल्द जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट, वेबसाइट ही नहीं डिजि लॉकर से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट, जानें प्रक्रिया
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…
Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…
Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…