<
Categories: मनोरंजन

गैंगस्टर से मणिकर्णिका तक बेबाक अंदाज: 20 साल में करोड़ों की दौलत, बंगला-गाड़ी-गहने, ऐसी है कंगना की लग्जरी लाइफ

Kangana Ranaut Net Worth: बॉलीवुड में 20 साल पूरे कर चुकीं कंगना रनौत आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. जानें मणिकर्णिका प्रोडक्शन से लेकर मंडी सांसद तक के सफर में कंगना ने क्या कमाया? क्या है 40 साल की बॉलीवुड 'क्वीन' की टोटल नेटवर्थ-

Kangana Ranaut Net Worth: बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत ने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं. इन दो दशकों में कंगना ने अपनी एक्टिंग का लोहा तो मनवाया ही है, अलग-अलग कॉन्ट्रोवर्सी के जरिए सुर्खियां भी खूब बटोरी हैं. साल 2024 से राजनीति में भी कंगना काफी एक्टिव रहती है. इन दिनों कंगना अपने आउटफिट और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती है, जिसके चलते बॉलीवुड एक्ट्रेस की नेटवर्थ भी चर्चा में रहती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्ट्रेस कई लग्जरी कार्स और प्रॉपर्टी की मालकिन हैं, कंगना को गहनों का भी काफी शौक है, जानें कितनी दौलत की मालकिन हैं कंगना, कितनी फीस लेती है और कहां-कहां निवेश करती हैं पैसा?

कंगना की नेटवर्थ

आज कंगना की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में की जाती है. इंडस्ट्री में पहचान बनाने के साथ कंगना ने राजनीति में भी अपना नाम बना लिया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 40 साल की कंगना रनौत आज ₹90 करोड़ की मालकिन हैं. एबीपी न्यूज के एक आर्टिकल के मुताबिक, कंगना रनौत की कुल चल संपत्ति ₹28 करोड़ से अधिक की है, जबकि अचल संपत्ति ₹62.93 करोड़ की बताई जा रही है.

करोड़ों के गहनों की शौकीन

बॉलीवुड क्वीन कंगना रियल लाइफ में भी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं. एक चुनावी हलफनामे में दाखिल जानकारी के अनुसार, कंगना के पास 6 किलो 700 ग्राम सोना और रिलेटिड ज्वैलरी है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5 करोड़ से ज्यादा है, जबकि एक्ट्रेस के पास 6 किलो चांदी भी है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब ₹50 लाख आंकी जा रही है. कंगना के पास डायमंड ज्वैलरी का भी अच्छा-खास कलेक्शन है.

कंगना की फीस

वर्तमान मे कंगना रनौत अपनी एक फिल्म के लिए ₹15 से ₹25 कोड़ तक चार्ज करती हैं, जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट से कंगना को ₹3 से ₹3.5 करोड़ की कमाई हो जाती है. इसके अलावा बतौर मंडी सांसद भी कंगना को 1 लाख रुपये की सैलरी मिलती है. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जहां दूसरे सेलिब्रिटी शेयर मार्केट से अर्निंग ले रहे हैं. वहीं कंगना के पास लगभग 50 एलआईसी पॉलिसी हैं.

लग्जरी घर और गाड़ी की मालकिन

प्रॉपर्टी की बात करें तो कंगना का मुंबई में अपना प्रोडक्शन हाउस ‘मनिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमेटेड’ और शानदार 5 BHK फ्लैट है, जिसकी कीमत ₹20 करोड़ के आसपास है. कंगना के पास हिमाचल प्रदेश के मंडी में भी ₹25 करोड़ की कीमत का एक लग्जरी बंगला भी है. अपने चुनावी हलफनामे में कंगना ने 2 कार का जिक्र किया था, जिसमें BMW-7 सीरीज और Mercedes Benz GLE SUV शामिल है. इन दोनों गाड़ियों की कुल कीमत ₹3 करोड़ के आसपास है.

बॉलीवुड में कंगना के 20 साल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कंगना रनौत ने 20 साल पूरे कर लिए हैं. 40 साल की कंगना ने अपना पहला डेब्यू साल 2006 में रिलीज मोहित सूरी की फिल्म गैंगस्टर से किया. इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा के साथ कंगना के रोल ने खूब सुर्खियं बटोरीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. इसके बाद कंगना ने फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया, जिसमें से ज्यादातर फिल्मों में कंगना का फीमेल लीड रोल काफी हिट रहा.

बॉलीवुड में कदम जमाने के बाद कंगना रनौत ने राजनीति में हाथ आजमाया और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से 2024 में सांसद चुनी गई. कंगना रनौत की लास्ट रिलीज इमरजेंसी को लोगों ने खूब पसंद किया. फिल्हाल, एक्ट्रेस अपने इंटरनेशनल डेब्यू  Blessed Be the Evil पर काम कर रही हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

Kajal Jain

Recent Posts

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST

IND vs NZ 5th T20I Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का आखिरी टी20 कब और कहां देखें? जानें पूरा शेड्यूल

India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…

Last Updated: October 31, 2026 13:03:12 IST