ICSI CS December Result Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज CS प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक icsi.edu के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
ICSI CS December Result 2026 Today: आईसीएसआई सीएस दिसंबर एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज यानी 25 फरवरी को दिसंबर 2025 सेशन के CS प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी कर दिया है. वहीं CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का परिणाम दोपहर 2 बजे उपलब्ध कराया जाएगा.
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख सकेंगे. मार्कशीट में प्रत्येक विषय के अंक का विस्तृत विवरण दिया जाएगा, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन का स्पष्ट आकलन मिल सके. दिसंबर 2025 की ये परीक्षाएं 22 से 29 दिसंबर के बीच देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://icsi.edu/ के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
ICSI ने स्पष्ट किया है कि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के उम्मीदवारों के लिए औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. इसकी कोई हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.
ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
होमपेज पर CS प्रोफेशनल या CS एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें.
स्क्रीन पर प्रदर्शित स्कोरकार्ड देखें.
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड और सेव कर लें.
रिजल्ट अपडेट के साथ ही संस्थान ने आगामी परीक्षा सत्र की घोषणा भी कर दी है. इससे उम्मीदवारों को अपनी आगे की तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी. जो छात्र किसी कारणवश इस सत्र में सफलता हासिल नहीं कर पाए, वे अगले प्रयास के लिए समय रहते तैयारी शुरू कर सकते हैं.
ICSI CS परीक्षा भारत में कंपनी सेक्रेटरी बनने की दिशा में एक अहम कदम है. ऐसे में रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है. सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट के लिए केवल विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें.
Odisha Latest News: ओडिशा में पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है. डीआईजी…
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने पिता और चाचा की हत्या के आरोप में एक…
Khesari Lal Yadav Song: आज से लगभग 11 से पहले एक ऐसा गाना रिलीज हुआ…
Kal ka Kumbh Rashifal 8 April 2026: तरक्की का दिन है, लेकिन मन को शांत…
Good Luck Signs: शरीर पर दिखाई देने वाले कुछ विशेष संकेत व्यक्ति के आने वाले…
Gold-Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज हुई. 24…