<

T20 WC Super 8: करो या मरो का मुकाबला… न्यूजीलैंड से मिली हार, तो श्रीलंका होगा बाहर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

T20 WC Super 8: 26 फरवरी को कोलंबो में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का मैच खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम होगा. खासकर श्रीलंका पर इस मैच में काफी दबाव होगा, क्योंकि यह उनके लिए करो या मरो का मुकाबला होगा.

Sri Lanka vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा. मौजूदा विश्व कप का मेजबान देश श्रीलंका की टीम गुरुवार (25 फरवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी. यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका को अपने पहले मैच में इंग्लैंड से शर्मनाक हार मिली थी. अब अगर श्रीलंका को न्यूजीलैंड से शिकस्त मिलती है, वो टूर्नामेंट से सीधा बाहर हो जाएंगे. ऐसे में अगर श्रीलंका को सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है, तो न्यूजीलैंड को किसी भी हालत में हराना होगा. वहीं, अगर न्यूजीलैंड इस मैच में जीत हासिल करती है, तो वो सेमीफाइनल में जाने के लिए अपना दावा मजबूत कर लेंगे. बता दें कि न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया था. अब न्यूजीलैंड सुपर-8 में अपना दूसरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स…

न्यूजीलैंड-श्रीलंका का हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड में न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका से काफी आगे है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड ने 16 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं. अब इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल की रेस के लिए भिड़ंत होगी. श्रीलंका की टीम पर ज्यादा दबाव रहेगा, क्योंकि अगर उन्हें हार मिलती है, तो सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी. ऐसे में दसुन शनाका की कप्तानी वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ उतरेगी. वहीं, मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल के करीब जाना चाहेगी.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका का मैच गुरुवार (25 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा.

ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने किया क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. हैरी ब्रुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने मंगलवार (24 फरवरी) को पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. इससे पहले इंग्लैंड ने अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को हराया था. इंग्लैंड ने अपने 3 मैचों में से 2 में जीत हासिल कर ली है. वहीं, पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की दहलीज पर आ गई है. अब ग्रुप-2 में तीन टीमों के लिए सेमीफाइनल के स्पॉट के लिए टक्कर होगी. इस ग्रुप से सिर्फ एक टीम सेमीफाइनल का टिकट कटा पाएगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST