<
Categories: Education

ICSI CS Result 2026: आईसीएसआई सीएस दिसंबर रिजल्ट icsi.edu पर जारी, ऐसे करें चेक

ICSI CS December Result Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज CS प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक icsi.edu के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

ICSI CS December Result 2026 Today: आईसीएसआई सीएस दिसंबर एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज यानी 25 फरवरी को दिसंबर 2025 सेशन के CS प्रोफेशनल प्रोग्राम का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जारी कर दिया है. वहीं CS एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का परिणाम दोपहर 2 बजे उपलब्ध कराया जाएगा.

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से ऑनलाइन स्कोरकार्ड देख सकेंगे. मार्कशीट में प्रत्येक विषय के अंक का विस्तृत विवरण दिया जाएगा, जिससे छात्रों को अपने प्रदर्शन का स्पष्ट आकलन मिल सके. दिसंबर 2025 की ये परीक्षाएं 22 से 29 दिसंबर के बीच देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://icsi.edu/ के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

एग्जीक्यूटिव उम्मीदवारों को नहीं मिलेगी फिजिकल मार्कशीट

ICSI ने स्पष्ट किया है कि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के उम्मीदवारों के लिए औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा. इसकी कोई हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

ICSI CS December Result 2026 ऐसे करें चेक

ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
होमपेज पर CS प्रोफेशनल या CS एग्जीक्यूटिव दिसंबर 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें.
स्क्रीन पर प्रदर्शित स्कोरकार्ड देखें.
भविष्य के लिए इसे डाउनलोड और सेव कर लें.

अगले एग्जाम साइकिल का शेड्यूल भी जारी

रिजल्ट अपडेट के साथ ही संस्थान ने आगामी परीक्षा सत्र की घोषणा भी कर दी है. इससे उम्मीदवारों को अपनी आगे की तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी. जो छात्र किसी कारणवश इस सत्र में सफलता हासिल नहीं कर पाए, वे अगले प्रयास के लिए समय रहते तैयारी शुरू कर सकते हैं.

ICSI CS परीक्षा भारत में कंपनी सेक्रेटरी बनने की दिशा में एक अहम कदम है. ऐसे में रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है. सलाह दी जाती है कि आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट के लिए केवल विश्वसनीय स्रोतों पर ही भरोसा करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST