Hindi News / Education / Indian Navy Recruitment 2023

Indian Navy Recruitment 2023: इंडियन नेवी में होने जा रही हैं 370 से ज्यादा पद पर भर्तियां,इस डेट से कर सकते हैं आवेदन

India News (इंडिया न्यूज) Indian Navy Recruitment 2023, दिल्ली: यदि आपमें देश सेवा का जज्बा हैं और देश सेवा से सम्बंधित नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो आपकी तलाश यहां समाप्त हो सकती है। बता दें कि इंडियन नेवी में जल्द ही बम्पर पद पर भर्तियां होने वाली हैं। इन पदों पर भर्ती के […]

BY: Mohini • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज) Indian Navy Recruitment 2023, दिल्ली: यदि आपमें देश सेवा का जज्बा हैं और देश सेवा से सम्बंधित नौकरी की तलाश कर रहें हैं तो आपकी तलाश यहां समाप्त हो सकती है। बता दें कि इंडियन नेवी में जल्द ही बम्पर पद पर भर्तियां होने वाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार जल्द ही आवेदन कर सकेंगे। नोटिस के अनुसार भारतीय नौसेना (नेवी) में 372 पद पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए नेवी में चार्जमैन-॥ के पद भरे जाएंगे। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2023 से प्रारम्भ हो जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट www.joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर पाएंगे। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तरह 29 मई 2023 होगी।

इंडियन नेवी भर्ती में आवेदन के लिए योग्यता

Success Story of failure:10th में 93% के बाद JEE-NEET में फेल, फिर भी दुनिया के टॉप इंस्टिट्यूट में मिला एडमिशन, जानिए कैसे हुआ ये कमाल

Indian Navy Recruitment 2023

भर्ती नौसेना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजिक्स/केमिस्ट्री/गणित में बीएससी डिग्री/इंजीनियरिंग से संबंधित विषय में डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए।

भारतीय नौसेना भर्ती के लिए आयु सीमा

नोटिफिकेशन के अनुसार इंडियन नेवी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

इंडियन नेवी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इंडियन नेवी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 278 रुपये का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं।

इंडियन नेवी भर्ती में ऐसे होगा सलेक्शन

भारतीय नौसेना भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Also read: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर के पद पर इंटर्नशिप का मौका, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई,जानिए पूरी डिटेल्स

Tags:

careereducationindian navyIndian Navy Jobs 2023Indian Navy Recruitment 2023JOBSjobs 2023Sarkari Naukriभारतीय नौसेना
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue