<
Categories: Education

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द, जानें रिजल्ट जारी की डेट

Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक jac.jharkhand.gov.in के जरिए देख सकते हैं.

JAC Jharkhand Board Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JAC 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 को 20 अप्रैल या 21 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

इस समय बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के अंतिम चरण में है, ताकि छात्रों को समय पर उनके स्कोरकार्ड उपलब्ध कराए जा सकें. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल झारखंड बोर्ड परीक्षाओं में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया.

कक्षा 10 (मैट्रिक): लगभग 4.23 लाख छात्र
कक्षा 12 (इंटरमीडिएट): करीब 3.42 लाख छात्र

इंटरमीडिएट की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की कॉपियों का मूल्यांकन जारी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है.

अलग-अलग स्ट्रीम के रिजल्ट की संभावित तारीख

जहां कक्षा 10 और 12 (साइंस व कॉमर्स) के नतीजे 20-21 अप्रैल के बीच जारी हो सकते हैं, वहीं आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. संभावना है कि JAC 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 तक जारी किया जाए.

कब हुई थीं परीक्षाएं?

इस साल JAC बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं:

कक्षा 10: 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026
कक्षा 12: 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026

इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं मार्च की शुरुआत में पूरी कर ली गई थीं.

JAC Result 2026 ऑनलाइन ऐसे करें चेक

झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “JAC Matric Result 2026” या “JAC Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें.

पिछले साल का प्रदर्शन कैसा रहा?

2025 में झारखंड बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था:

12वीं आर्ट्स: 95.62%
12वीं कॉमर्स: 91.2%
12वीं साइंस: 79.26%
10वीं कुल पास प्रतिशत: 91.71%

इन आंकड़ों से इस साल भी बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा रही है.

रिजल्ट के बाद क्या करें?

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट जरूर प्राप्त करें, क्योंकि ऑनलाइन रिजल्ट अस्थायी (प्रोविजनल) होता है. अगर कोई छात्र अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है, तो वह री-इवैल्यूएशन या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए बोर्ड जल्द ही आधिकारिक नोटिस जारी करेगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

DC vs MI: दिल्ली बनाम मुंबई मैच में बादलों की एंट्री! क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच, कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?

DC vs MI Weather Forecast: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली…

Last Updated: April 4, 2026 09:47:28 IST

Burgman 2026: सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च, हाई-टेक फीचर्स और नया लुक, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…

Last Updated: April 4, 2026 09:30:02 IST

हार्ट अटैक से बच जाएगी जिंदगी! अगर 30 दिन पहले दिखने वाले लक्षण पर देंगे ध्यान, नोट कर लें ये संकेत

Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…

Last Updated: April 4, 2026 09:11:14 IST

‘रब ने बना दी जोड़ी’! Sid-Kiara की केमिस्ट्री ने इवेंट में लगाई आग, सोशल मीडिया पर वायरल कुछ खास तस्वीरें!

Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…

Last Updated: April 4, 2026 08:51:06 IST

Nashik Car Accident: एक पल में सब खत्म! नासिक कार हादसे ने छीनी 9 जिंदगियां, दिल दहला देगी घटना

Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…

Last Updated: April 4, 2026 08:44:46 IST

LPG Cylinder Price Today 4 April: LPG के रेट में जबरदस्त ट्विस्ट! मिडिल ईस्ट संकट से सस्ता होगा सिलेंडर या बढ़ेगी टेंशन?

LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…

Last Updated: April 4, 2026 08:19:13 IST