<
Categories: Education

IIT Course: आईआईटी में सबसे कम कटऑफ वाली कौन सी है ब्रांच, क्या है एडमिशन का तरीका? जानिए फ्यूचर स्कोप

IIT Course: आईआईटी में प्रवेश का सपना लाखों छात्रों का होता है, लेकिन हाई कटऑफ चुनौतियां बढ़ाता देता है. कुछ इंजीनियरिंग ब्रांचों का कटऑफ कम होता है और स्कोप अलग होता है.

IIT Course: हर साल लाखों छात्र IIT में दाखिले का सपना देखते हैं, लेकिन सीमित सीटों और हाई कटऑफ के कारण यह सफर आसान नहीं होता. ऐसे में कई छात्रों के मन में सवाल आता है कि IIT में सबसे कम कटऑफ किस इंजीनियरिंग ब्रांच की होती है? क्या वहां एडमिशन के लिए अलग मानदंड होते हैं और इस ब्रांच का भविष्य कैसा है? आइए इस पर एक नजर डालते हैं.

IIT में सबसे कम कटऑफ वाली ब्रांच कौन-सी होती है?

आमतौर पर देखा गया है कि मेटलर्जिकल एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग, ओशन इंजीनियरिंग और कुछ IITs में बायोटेक्नोलॉजी जैसी ब्रांचों का कटऑफ तुलनात्मक रूप से कम रहता है. इसका मतलब यह नहीं कि ये ब्रांच कमजोर हैं, बल्कि इनकी लोकप्रियता कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल जैसी ब्रांचों से कम होती है, जिस वजह से कटऑफ नीचे चला जाता है.

क्या एडमिशन के लिए अलग होता है क्राइटेरिया?

एडमिशन प्रक्रिया सभी ब्रांचों के लिए एक जैसी होती है. छात्र को पहले JEE Advanced क्वालिफाई करना जरूरी होता है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए रैंक, कैटेगरी और सीट उपलब्धता के आधार पर ब्रांच अलॉट की जाती है. कम कटऑफ वाली ब्रांचों में भी वही छात्र एडमिशन पाते हैं जिन्होंने JEE Advanced क्लियर किया हो.

इन ब्रांचों में एडमिशन पाने के लिए क्या करें?

JEE Main और JEE Advanced की तैयारी पूरी रणनीति के साथ करें. काउंसलिंग के दौरान ब्रांच प्रेफरेंस सोच-समझकर भरें. अगर IIT टैग प्राथमिकता है, तो फ्लेक्सिबल माइंडसेट रखें. ब्रांच के सिलेबस और भविष्य के विकल्प पहले समझ लें. कई छात्र कम कटऑफ वाली ब्रांच चुनकर बाद में ब्रांच चेंज या इंटरडिसिप्लिनरी स्किल्स के जरिए अपना रास्ता बनाते हैं.

क्या है इन ब्रांचों का भविष्य और स्कोप?

इन ब्रांचों का स्कोप अक्सर अंडररेटेड होता है. 

मेटलर्जिकल और मटेरियल्स इंजीनियरिंग: सेमीकंडक्टर, एयरोस्पेस, एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अवसर
माइनिंग इंजीनियरिंग: सरकारी PSU, प्राइवेट माइनिंग कंपनियां और रिसर्च
ओशन इंजीनियरिंग: ऑफशोर स्ट्रक्चर, शिपिंग और रिन्यूएबल एनर्जी

इसके अलावा, IIT से पढ़ाई करने वाले छात्र MBA, UPSC, स्टार्टअप्स, डेटा साइंस और सॉफ्टवेयर जैसे क्षेत्रों में भी आसानी से शिफ्ट कर पाते हैं.

IIT टैग बनाम ब्रांच: सही संतुलन जरूरी

सिर्फ कम कटऑफ देखकर ब्रांच चुनना सही नहीं है. जरूरी है कि आपकी रुचि, स्किल्स और भविष्य की प्लानिंग उस ब्रांच से मेल खाए. IIT का माहौल, एक्सपोजर और नेटवर्किंग आपको कई दरवाजे खोलने में मदद करता है फिर चाहे ब्रांच कोई भी हो.

कम कटऑफ वाली इंजीनियरिंग ब्रांच को कमजोर समझना एक मिथक है. सही मेहनत, स्किल डेवलपमेंट और सही दिशा में प्रयास आपको किसी भी ब्रांच से सफल करियर दिला सकते हैं. IIT में एडमिशन सिर्फ शुरुआत है असली उड़ान वहां से शुरू होती है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST