Lust Stories 3 Aditi Rao Hydari Siddharth: लस्ट स्टोरीज 3 में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने बॉडी डबल के बिना इंटीमेट सीन किए. विशाल भारद्वाज ने बताया कि पति-पत्नी होने से दोनों सेट पर काफी सहज थे.
लस्ट स्टोरी में कैसे शूट हुए वो वाले सीन्स?
Lust Stories 3 Aditi Rao Hydari Siddharth: ‘लस्ट स्टोरीज 3′ इन दिनों काफी चर्चा में है. इस बार शो में असली जिंदगी के कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को कास्ट किया गया है. दोनों ने अपने इंटीमेट सीन्स के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है. इसकी वजह यह है कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज थे. इस कहानी को फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है.
विशाल भारद्वाज ने बताया कि आज के समय में सेट पर इंटीमेसी डायरेक्टर का होना बहुत जरूरी है. पहले ऐसा नहीं होता था. उस समय ऐसे सीन्स को शूट करना बहुत अजीब लगता था. डायरेक्टर और एक्टर्स दोनों को ही असहज महसूस होता था. उनके बीच काफी झिझक रहती थी. लेकिन अब इंटीमेसी डायरेक्टर के आने से सब आसान हो गया है. इससे डायरेक्टर और एक्टर्स दोनों ही आराम से शूट कर पाते हैं. किसी को भी अजीब नहीं लगता.
विशाल ने एक पुराना किस्सा भी बताया. उन्होंने कहा कि पहले हीरोइनें आकर पूछती थीं कि सर, क्या इस सीन में जीभ का इस्तेमाल करना है? क्या आप मेल एक्टर से पूछ सकते हैं? ऐसे सवालों का जवाब देना बहुत अजीब होता था. उन्हें खुद जाकर एक्टर से ये बात पूछनी पड़ती थी. यह बहुत ही अटपटा लगता था.
विशाल ने कहा कि अदिति और सिद्धार्थ के साथ काम करना बहुत आसान था. क्योंकि वे पति-पत्नी हैं, इसलिए सेट पर उनकी आधी झिझक तो वैसे ही खत्म हो गई थी. मेकर्स ने उनके लिए बॉडी डबल भी रखे थे, लेकिन दोनों ने खुद ही सीन करने से मना कर दिया. विशाल ने बताया कि एक शॉट में कैमरा अदिति के पैरों पर था और सिद्धार्थ को क्रॉल करना था. जब अदिति ने शॉट देखा तो उन्होंने मजाक में कहा कि मेरे पैर इतने मोटे नहीं हैं. इसके बाद दोनों ने खुद ही यह शॉट करने की इच्छा जताई.
लस्ट स्टोरीज 3 में चार अलग-अलग कहानियां दिखाई गई हैं. इसे विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है. शो में प्यार, इच्छा और रिश्तों के अलग-अलग रंग दिखाए गए हैं. अदिति और सिद्धार्थ के अलावा इसमें राधिका आप्टे, विजय वर्मा, अली फजल और कोंकणा सेन शर्मा भी हैं.
ये भी पढ़ें: राजनीति के मैदान से रियलिटी शो तक तेज प्रताप यादव, टावर में मिलेगी शाही जिंदगी या बेसमेंट में कटेंगे दिन?
Narak Chaturdashi 2026 Date: नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें अभ्यंग स्नान का…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसे…
IRDAI ने मोटर इंश्योरेंस के लिए चार-स्तरीय व्यवस्था लागू की है। 15 दिसंबर से कार-बाइक…
West Bengal Crime: दक्षिण दिनाजपुर में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मंदिर में उसका…
Deepak Rawat Biography: उत्तराखंड के मशहूर IAS ऑफिसर दीपक रावत एक बार फिर सुर्खियों में…
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में जमीनी विवाद का मामला सामने आया है. इस…