<

आकाश के बाद ईशान आनंद को कमान, मायावती ने बनाया बसपा का राष्ट्रीय संयोजक; यूपी चुनाव से पहले बड़ा बदलाव

Mayawati Ishan Anand: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उन्होंने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दे दी है.

UP Election 2027: लखनऊ में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई. ये बैठक सिर्फ चुनावी तैयारियों तक सीमित नहीं रही. उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अगली रणनीति तैयार कर रहीं मायावती ने पार्टी संगठन में एक और बड़ा बदलाव कर दिया. उन्होंने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी दे दी है. इससे उन्होंने साफ कर दिया है कि परिवार के भीतर अब उनकी राजनीतिक पसंद किस दिशा में आगे बढ़ रही है.

यह फैसला ऐसे समय में हुआ है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं. बीएसपी अपने संगठन को फिर से मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. पार्टी की लखनऊ स्थित बैठक में यूपी के अलावा उत्तराखंड और पंजाब की चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा हुई. अलग-अलग राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और संभावित उम्मीदवार बैठक में पहुंचे. 

आकाश के बाद ईशान पर भरोसा

ईशान आनंद का नाम पिछले कुछ दिनों से लगातार बीएसपी की राजनीति में चर्चा में है. इससे पहले मायावती ने उन्हें यूपी और उत्तराखंड को छोड़कर करीब 15 राज्यों में संगठन की समीक्षा की जिम्मेदारी दी थी. ईशान को पार्टी के कामकाज की रिपोर्ट तैयार कर मायावती तक पहुंचानी थी. अब राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी मिलने से उनका पार्टी संगठन में कद और बढ़ गया है. यह बदलाव खास इसलिए है क्योंकि कुछ समय पहले तक आकाश आनंद को मायावती का राजनीतिक उत्तराधिकारी और पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था. हालांकि पिछले कुछ सालों में आकाश को कई बार पार्टी की जिम्मेदारियों से हटाया गया और वापस भी लाया गया. सितंबर 2026 में मायावती ने उन्हें फिर पार्टी से अलग कर दिया. 

परिवार को लेकर बदली रणनीति

ईशान को जिम्मेदारी देने का फैसला मायावती के हालिया बयानों के बीच आया है. 20 सितंबर को उन्होंने कहा था कि आकाश आनंद और उनकी बहन दीपिका को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. परिवार में से सिर्फ ईशान को सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया जाएगा. मायावती ने अपने फैसले को पार्टी हित और कांशीराम की राजनीतिक परंपरा से जोड़कर भी समझाया था.

2027 की तैयारी पर नजर

उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव बीएसपी के लिए संगठन को मजबूत करने की एक बड़ी परीक्षा भी है. पार्टी की हालिया बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन, राज्यों में पार्टी की स्थिति और संभावित उम्मीदवारों को लेकर फीडबैक लेने पर जोर दिया जा रहा है. ऐसे में ईशान आनंद को मिली जिम्मेदारी को केवल पारिवारिक बदलाव के तौर पर नहीं बल्कि बीएसपी के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST

डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इंदिरा गांधी…

Last Updated: October 14, 2026 16:07:23 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 14, 2026 15:52:14 IST

दीवाली से पहले किसानों को मिलेगी राहत! किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सूखा प्रभावित लिस्ट में जोड़ी गई 40 तालुका

Maharashtra Farmers Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत…

Last Updated: October 14, 2026 15:47:23 IST

जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ

पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…

Last Updated: October 14, 2026 15:37:22 IST

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ सूरत में निकला ‘अहिंसा मार्च’

सूरत (गुजरात) [भारत], 14 अक्टूबर: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सूरत में अवैध…

Last Updated: October 14, 2026 15:22:13 IST