<

IPL की नकल करने पर उतरा पाकिस्तान, PSL में ड्राफ्ट सिस्टम को खत्म कर अपनाया ये तरीका; जानें नए नियम

Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग में फ्रेंचाइजी का बजट 13 लाख से बढ़ाकर 16 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया गया है. साथ ही ड्राफ्ट सिस्टम की जगह IPL की तरह प्लेयर ऑक्शन कराने का फैसला लिया गया है. जानें PSL में क्या बदलाव किए गए...

Pakistan Super League 2026: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नकल करना शुरू कर दिया है. सोमवार को PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग में कई बड़े बदलावों का एलान किया. PSL टूर्नामेंट के 11वें एडिशन से पहले खिलाड़ियों की भर्ती के लिए ऑक्शन सिस्टम अपनाया जाएगा. इससे ड्राफ्ट फॉर्मेट खत्म हो जाएगा, जो 2016 में लीग के शुरू होने से लागू था. इसका मतलब है कि PSL में पहली बार प्लेयर्स ऑक्शन (PSL Auction) होने वाला है.

इसके अलावा PCB ने PSL में प्लेयर्स ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी टीमों का बजट भी बढ़ा दिया है. अब फ्रेंचाइजी का बजट 13 लाख अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 16 लाख अमेरिकी डॉलर कर दिया है। 16 लाख अमेरिकी डॉलर की कीमत भारतीय रुपयों में लगभग 14.6 करोड़ रुपये है. यह IPL के मुकाबले काफी कम है. बता दें कि IPL में फ्रेंचाइजी टीमों का बजट 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का होता है. वहीं, 14.6 करोड़ रुपये से ज्यादा महंगे तो IPL में खिलाड़ी बिक जाते हैं. दिलचस्प बात यह है भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या PSL में टीमों का पर्स से ज्यादा कीमत की घड़ी पहनते हैं.

PSL ऑक्शन के नए नियम

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के नए नियमों के अनुसार, हर फ्रेंचाइजी को सबसे ज्यादा चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. इसमें हर कैटेगरी का खिलाड़ी शामिल होगा. इससे पहले हर फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में आठ खिलाड़ियों को रखने की इजाजत थी, जिसमें एक मेंटर, एक ब्रांड एंबेसडर शामिल था. साथ ही फ्रेंचाइजी के पास राइट टू मैच (RTM) विकल्प भी था, जो उन्हें ड्राफ्ट के दौरान नौवें खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति देता था। हालांकि अब बोर्ड ने मेंटर, ब्रांड एंबेसडर और राइट टू मैच की नियुक्ति को खत्म कर दिया है.

PSL में खेलेंगी 2 नई टीमें

इस बार पाकिस्तान सुपर लीग में 2 नई टीमें खेलती नजर आएंगी. इनमें हैदराबाद और सियालकोट शामिल हैं. PSL के सीईओ सलमान नसीर ने बताया कि नीलामी से पहले हैदराबाद और सियालकोट, दोनों नई टीमों को उपलब्ध खिलाड़ियों के पूल से 4-4 खिलाड़ियों का चुनने का मौका दिया जाएगा. हर फ्रेंचाइजी को एक ऐसे विदेशी खिलाड़ी को सीधे तौर पर साइन करने की इजाजत होगी, जो PSL-10 में नहीं खेला था.

IPL को टक्कर देना चाहता है पाकिस्तान

PSL का 11वां एडिशन 26 मार्च से शुरू होने वाला है. इस नए सीजन के लिए मेजबान स्थलों की लिस्ट में फैसलाबाद को भी शामिल किया गया है. बता दें कि पाकिस्तान बोर्ड अपनी लीग को IPL की तरह बनाना चाहता था, लेकिन यह उनके लिए लगभग नामुमकिन है. पाकिस्तान सुपर लीग में एक टीम का जितना पर्स है, उससे ज्यादा महंगे खिलाड़ी IPL में बिकते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST