<
Categories: Education

IIT का सपना करना है सच, तो ये फॉर्म भरना है जरूरी, कल से शुरू हो रहा है आवेदन

IIT में दाखिले का सपना देखने वालों के लिए इस फॉर्म को भरना जरूरी है. इसके लिए कल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है. उम्मीदवार समय रहते रजिस्ट्रेशन जरूर करें

JEE Advanced 2026 Registration: इंजीनियरिंग के टॉप संस्थानों, खासकर IIT में दाखिले का सपना देखने वाले छात्रों के लिए JEE Advanced 2026 बेहद अहम पड़ाव है. इस परीक्षा को पास किए बिना IIT में प्रवेश संभव नहीं है. इस साल परीक्षा का आयोजन IIT Roorkee द्वारा किया जा रहा है. आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है, जिससे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई 2026 तय की गई है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें. सही जानकारी और समय पर आवेदन, सफलता की दिशा में पहला मजबूत कदम साबित हो सकता है.

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

आवेदन शुरू: 23 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 2 मई 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 4 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी: 11 मई 2026 (शाम 5 बजे)
परीक्षा तिथि: 17 मई 2026

फॉर्म भरने के लिए जरूरी योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

JEE Advanced में शामिल होने के लिए छात्रों को JEE Main 2026 के BE/BTech पेपर में शीर्ष 2,50,000 रैंक के भीतर होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2001 या उसके बाद होना चाहिए (आरक्षित वर्ग को 5 वर्ष की छूट). वह अधिकतम 2 बार (लगातार वर्षों में) परीक्षा दे सकते हैं. कक्षा 12वीं 2025 या 2026 में पहली बार दी होनी चाहिए, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स अनिवार्य हों. जिन छात्रों को पहले ही किसी IIT में सीट मिल चुकी है, वे योग्य नहीं हैं.

देना होता है आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: 3200 रुपये
महिला, SC/ST/PwD के लिए आवेदन शुल्क: 1600 रुपये
यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है और ऑनलाइन जमा करना होगा.

एग्जाम पैटर्न (Exam Pattern)

JEE Advanced एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) है, जिसमें दो अनिवार्य पेपर होते हैं:

पेपर 1 और पेपर 2
प्रत्येक पेपर में तीन विषय: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स
समय: प्रत्येक पेपर 3 घंटे (PwD उम्मीदवारों के लिए 4 घंटे)
भाषा: हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों

ऐसे करें आवेदन (How to Apply)

  • JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
  • JEE Advanced 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • JEE Main क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें.
  • आवश्यक जानकारी भरें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देश

एडमिट कार्ड 11 मई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा. इसमें उम्मीदवार की सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, फोटो और हस्ताक्षर शामिल होंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरण ध्यान से जांचें और किसी गलती की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…

Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST

Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख भड़के लोग

Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…

Last Updated: November 15, 2026 10:20:18 IST

Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले…

Last Updated: November 15, 2026 09:37:10 IST