Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. इसमें शेर को जंगल से बाहर जाने से रोकने के लिए कुछ लोग बाइक पर घेर रहे हैं. इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है.
गुजरात के गिर जंगल से हैरान करने वाला वीडियो वायरल
Watch Video: जंगल का राजा कहे जाने वाले शेर के सामने जब इंसानों की टोली आ जाए तो नजारा कैसा होगा? गुजरात के गिर जंगल से सामने आए एक वीडियो ने कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. यहां वन विभाग के कर्मचारी पांच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर एक नर शेर का रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि शेर को रोकने के लिए अपनाए गए इस तरीके पर अब सवाल भी उठ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि वन विभाग के अधिकारी एक नर शेर को दूसरे नर शेर के इलाके में जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे. इसकी वजह वहां मौजूद शावकों की सुरक्षा बताई जा रही है. अधिकारियों को आशंका थी कि अगर यह शेर दूसरे नर शेर के क्षेत्र में पहुंच गया तो वहां मौजूद शावकों की जान खतरे में पड़ सकती है. इसी कारण उसे आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया गया.
A video from Gir, Gujarat shows forest officials forcibly trying to stop a male lion from entering another male’s territory in order to protect the cubs there. The method being used is quite strange and concerning. A group of forest staff on five motorcycles is repeatedly moving ahead and blocking the lion’s path from the front. Neither the required safe distance from the wildlife nor the basic civility expected while dealing with wild animals is being maintained. Whatever the intent, this approach clearly violates wildlife protocols. What is equally surprising is that even such close human proximity is not disturbing the lions. #bigcatrules #wildlifeawareness #gujaratlion #girsomnath #girnationalpark
— Gaurrav bhrdwj (@gaurravbhrdwj) November 15, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि वन विभाग के कर्मचारियों का एक समूह पांच मोटरसाइकिलों पर सवार है. ये कर्मचारी बार-बार शेर के सामने पहुंचकर उसका रास्ता रोकने की कोशिश करते हैं. शेर आगे बढ़ने का प्रयास करता है तो मोटरसाइकिल सवार उसके सामने आ जाते हैं. इस दौरान कर्मचारी शेर के काफी नजदीक दिखाई देते हैं. जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी माना जाता है लेकिन वीडियो में इसका ध्यान रखता हुआ नहीं दिख रहा है.
इस घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल वन विभाग के कर्मचारियों के तरीके पर उठ रहा है. शावकों को बचाने का उद्देश्य अपनी जगह सही हो सकता है लेकिन इसके लिए अपनाया गया तरीका चिंताजनक है. वन्यजीवों के साथ काम करते समय सुरक्षा नियमों और जरूरी सावधानियों का पालन करना बेहद अहम है.
ये भी पढ़ें: Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख भड़के लोग
Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…
Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…
Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…
Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…
Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले…
India U19 Celebration Video: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के…